World News: प्रदर्शन जारी रखिए, मदद रास्ते में है…ईरानी नागरिकों को ट्रंप का संदेश – INA NEWS

World News: प्रदर्शन जारी रखिए, मदद रास्ते में है…ईरानी नागरिकों को ट्रंप का संदेश – INA NEWS

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से आंदोलन जारी रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि मदद रास्ते में है, लेकिन यह मदद किस रूप में होगी, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में पिछले चल रहे सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भारी हिंसा हुई है.

अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के अनुसार, 28 दिसंबर से शुरू हुए इन प्रदर्शनों में अब तक 1,847 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या करीब 2,000 बताई जा रही है.

ट्रंप ने क्या संदेश दिया

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश जारी किया. उन्होंने लिखा, ईरानी देशभक्तों, प्रदर्शन जारी रखो और अपने संस्थानों पर कब्जा करो. हत्यारों और अत्याचार करने वालों के नाम संभाल कर रखो, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. जब तक प्रदर्शनकारियों की बेवजह हत्या बंद नहीं होती, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकों को रद्द कर दिया है. मदद रास्ते में है. ट्रंप ने अपने संदेश के अंत में MIGA यानी मेक ईरान ग्रेट अगेन भी लिखा.

US से बातचीत का रास्ता खुला: ईरान

इस बयान से एक दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि उनका अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से संपर्क बना हुआ है और दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता अभी बंद नहीं हुआ है. लेकिन ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद नहीं होती, तब तक किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी.

ट्रंप के ताजा बयान को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. हालांकि इसे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है. इससे पहले ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना बहुत सख्त विकल्पों पर विचार कर रही है. इस बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

प्रदर्शन जारी रखिए, मदद रास्ते में है…ईरानी नागरिकों को ट्रंप का संदेश

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button