World News: मारा गया हमास नेता मोहम्मद सिनवार, नेतन्याहू ने की पुष्टि – INA NEWS


इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पुष्टि की कि 13 मई को इजराइली हवाई हमले में हमास कमांडर मुहम्मद सिनवार मारा गया था. इजराइली रक्षा मंत्री काट्ज की ओर मई महीने के बीच में सिनवार की मौत का दावा किया गया था. पीएम का बयान सबूतों की पहली आधिकारिक पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है.
इससे पहले IDF (इजराइल रक्षा बल) के सूत्रों ने विदेशी मीडिया में आई उन रिपोर्टों पर संदेह जताया था, जिनमें कहा गया था कि सिनवार का शव उसके लगभग एक दर्जन सहयोगियों के साथ पाया गया था – जिनमें राफा ब्रिगेड के प्रमुख मुहम्मद शबानाह भी शामिल थे. जिन्हें सिनवार का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता था. हालांकि, मीडिया से बात करते हुए IDF सूत्रों ने कहा कि हमले के समय दोनों हमास नेता एक साथ थे, इसलिए बहुत संभव है कि उनकी मौत हो गई हो.
Benjamin Netanyahu:
“We have eliminated Mohammed Deif, Yahya Sinwar, and Mohammed Sinwar.”
— Vivid.
(@VividProwess) May 28, 2025
13 मई को किया था हमला
13 मई को हवाई हमले में गाजा स्थित एक अस्पताल के नीचे हमास सुरंग परिसर पर भारी बमबारी की गई थी, इजराइल का दावा है कि यहीं सिनवार के छिपे होने का संदेह था. अब पीएम नेतन्याहू ने इस हमले में मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि की है.
याह्या सिनवार के बाद संभाली थी हमास की कमान
मोहम्मद सिनवार ने अपने भाई याह्या सिनवार की मौत के बाद हमास का नेतृत्व संभाला था. 7 अक्टूबर के हमलों का मुख्य मास्टरमाइंड माने जाने वाले याह्या सिनवार को इजराइली सेना ने राफा में एक ऑपरेशन में मार गिराया था. इसके बाद मोहम्मद सिनवार उनकी जगह ली थी, बता दें मोहम्मद सिनवार याह्या सिनवार का भाई ही था.
अब हमास को कौन संभालेगा?
हमास के ज्यादातर नेताओं की हत्या इजराइल ने कर दी है. हमास के खिलाफ जारी 19 महीनों से इजराइली अभियान के बाद समूह की कमर टूट गई है. हालांकि हमास के लड़ाके इसके बावजूद भी गाजा में अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं और इजराइली सेना का मुकाबला कर रहे हैं. लेकिन अभी ऐसा कोई नाम सामने नहीं आया है, जिसको नेतृत्व के योग्य माना जाए.
मारा गया हमास नेता मोहम्मद सिनवार, नेतन्याहू ने की पुष्टि
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


(@VividProwess) 





