World News: एशिया के लड़कों पर आ रहा कुवैत की लड़कियों का दिल, परेशान हो गई सरकार – INA NEWS


कुवैत में शादी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक कुवैती लड़कियों को दूसरे देश के लड़के ज्यादा पसंद आ रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जनवरी से लेकर जून तक 19 हजार से ज्यादा कुवैती लड़कियों ने प्रवासी लड़कों से शादी की. इनमें करीब 700 लड़के एशिया मूल के हैं.
अरब टाइम्स के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा कुवैत से इतर खाड़ी देश के लड़के शामिल हैं. कुवैत में शादी के इस ट्रेंड ने सरकार और स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ा दी है.
एशियाई लड़कों की भी खूब डिमांड
कुवैत की स्थानीय सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक इस साल जून तक करीब 700 कुवैती लड़कियों ने एशियाई देशों से आने वाले लड़कों से शादी की है. इसी तरह अरब देशों से शादी करने वाली लड़कियों की संख्या 18 हजार के करीब है.
यूरोप और अमेरिकी देशों से शादी करने वाली लड़कियों की संख्या भी 600 के करीब है. करीब 2 लाख लड़कियों ने कुवैती लड़कों से ही शादी की. कुवैत की सरकार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताई है.
कुवैत सरकार का कहना है कि गैर-कुवैती लड़कों से शादी के ट्रेंड को रोकने की कवायद की जा रही है. सरकार की कोशिश इसे जीरो करने की है. हालांकि, लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
कुवैत ने विदेशी लड़कों से शादी के ट्रेंड को रोकने के लिए इस साल की शुरुआत में नागरिकता कानून लाया था. इसमें कहा गया है कि किसी कुवैती से शादी कर लेने के बावजूद नागरिकता मिले, यह जरूरी नहीं है.
कुवैत में कितने प्रवासी रहते हैं?
कुवैत की कुल आबादी 80 लाख के आसपास है, जिसमें कुवैत में करीब 30 लाख प्रवासी रहते हैं, जिसमें भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा है. भारत के करीब 10 लाख प्रवासी कुवैत में रहते हैं. कुवैत में प्रवासी पुरुषों की संख्या करीब 20 लाख के आसपास है.
कुवैत में प्रवासियों के लिए शादी नियम काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने देश से एक एनओसी लेना होता है. इसके अलावा शादी को लेकर संबंधित व्यक्ति को कुवैत का नियम मानना होगा. कुवैत खाड़ी का एक अमीर देश है.
एशिया के लड़कों पर आ रहा कुवैत की लड़कियों का दिल, परेशान हो गई सरकार
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










