World News: तुर्की छोड़िए, पाकिस्तान के सपोर्ट में अब आया ये मुस्लिम देश, रावलपिंडी में उड़ा रहा फ्लाइट – INA NEWS


भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बीच इजिप्ट सैन्य विमान का पाकिस्तान में उतरना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. खास बात यह है कि यह विमान ऐसे समय में पाकिस्तान पहुंचा है जब भारत ने सिंदूर ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के तीन प्रमुख एयरबेस पर स्ट्राइक कर दी थी. इनमें से एक, नूर खान एयरबेस रावलपिंडी, पाकिस्तान की परमाणु कमान का प्रमुख केंद्र माना जाता है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इजिप्ट का यह कदम पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा या तकनीकी सहायता से जुड़ा हो सकता है.
इजिप्ट की एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट EGY1916 11 मई को पाकिस्तान के भुर्बन एयरपोर्ट पर उतरा. यह विमान चीन से पाकिस्तान पहुंचा था, लेकिन इसकी अगली मंजिल स्पष्ट नहीं है. यह घटना ऐसे वक्त हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्षविराम की घोषणा हो चुकी थी. लेकिन इससे ठीक पहले भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान के भीतर हलचल पैदा कर दी थी. ऐसे में इजिप्ट की संलिप्तता को पाकिस्तान के साथ बढ़ते सामरिक रिश्तों और परमाणु खतरे से जोड़कर देखा जा रहा है.
किसी तरह की मदद करने को कोशिश तो नहीं
विशेषज्ञों की नजर इस बात पर भी है कि इजिप्ट की नील डेल्टा घाटी में ‘बोरॉन’ की अधिकता है. बोरॉन एक ऐसा तत्व है जो परमाणु विकिरण अवशोषण के लिए प्रयोग में लाया जाता है. चेर्नोबिल आपदा के दौरान भी इसी तत्व की मदद से परमाणु रिसाव को नियंत्रित किया गया था. सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इजिप्ट का यह विमान पाकिस्तान को बोरॉन या उससे जुड़ा कोई सैन्य-तकनीकी संसाधन पहुंचाने आया हो सकता है, ताकि परमाणु हथियारों के भंडार को सुरक्षित किया जा सके.
भारत की जवाबी कार्रवाई से सन्न हुआ पाकिस्तान
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान की नूर खान एयरबेस को नुकसान पहुंचा है, जो उसकी सामरिक शक्ति की रीढ़ मानी जाती है. न्यूयॉर्क टाइम्स और CNN की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका को भारत-पाक युद्ध के परमाणु स्तर पर पहुंचने की आशंका थी,
More proofs coming in to validate IAF hitting nuclear base in Pakistan.
Now, an Egyptian Air Force plane, sent at the request of the US, has landed in Pakistan carrying a large amount of Boron!
Now why Boron is of importance? Egypts Nile Delta is rich in Boron, which helps pic.twitter.com/9b07i2Tsr7
— Diksha Kandpal
(@DikshaKandpal8) May 12, 2025
जिसके चलते उसने सीजफायर के लिए सीधी पहल की. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से बात कर ड्रामैटिक एस्केलेशन की आशंका जताई थी.
पाकिस्तान को मिला एक और मुस्लिम देश का साथ
इन सबके बीच इजिप्ट का यह हस्तक्षेप यह संकेत देता है कि पाकिस्तान अब तुर्की से आगे बढ़कर अन्य मुस्लिम देशों से भी सैन्य सहयोग की कोशिश कर रहा है. जहां एक ओर भारत ने अपनी सामरिक क्षमता का सीधा प्रदर्शन कर पाकिस्तान की सैन्य तैयारी को चुनौती दी है, वहीं दूसरी ओर मिस्र जैसे देश की गुप्त उड़ान यह दर्शाती है कि पाकिस्तान को अब परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है और वह विदेशी मदद के सहारे खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है.
तुर्की छोड़िए, पाकिस्तान के सपोर्ट में अब आया ये मुस्लिम देश, रावलपिंडी में उड़ा रहा फ्लाइट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


(@DikshaKandpal8) 




