World News: मेरी जिंदगी बर्बाद… यूक्रेन युद्ध को लेकर पहली बार बोली पुतिन की ‘सीक्रेट’ बेटी – INA NEWS


रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सीक्रेट बेटी ने पहली बार यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से 22 वर्षीय एलिजावेता क्रिवोनोगिख ने पुतिन का नाम लिए वगैर उस व्यक्ति के बारे में लिखा है जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. उन्होंने इसी पोस्ट में यूक्रेन युद्ध के लिए भी उस व्यक्ति को जिम्मेदार बताते हुए लिखा है कि उसने लाखों लोगों की जिंदगी खराब कर दी है.
एलिजावेता को लुइजा रोजोवा के नाम से भी जाना जाता है, वह इस समय पेरिस में रहती हैं और वहां फाइन आर्ट की स्टूडेंट रही हैं. अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में पुतिन का सीधा नाम लिए वगैर लुइजा ने उन पर निशाना साधा है. एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि दुनिया को फिर से अपना चेहरा दिखा पाना मेरे लिए मुक्तिदायक है, यह मुझे याद दिलाता है कि मैं कौन हूं और किसने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया.
पुतिन की सीक्रेट संतान मानी जाती हैं लुइजा
लुइज़ा का जन्म 3 मार्च 2003 को सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था और माना जाता है कि वह पुतिन और उनकी पूर्व सफाईकर्मी स्वेतलाना क्रिवोनोगिच के बीच कथित प्रेम संबंध से पैदा हुई हैं. उनके पिता की पहचान पहली बार 2020 में सामने आई थी जब क्रेमलिन-क्रिटिकल इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट सार्वजनिक हुए थे. द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक लुइजा की जन्म के बाद उनकी मां एकदम से बहुत अमीर हो गई थीं, ऐसे में ये अटकलें लगती हैं ये पैसा पुतिन ने उन्हें चुप रहने के लिए दिया था.
लुइजा करती रहीं हैं अमीरी का प्रदर्शन
लुइजा के पहले कई सोशल मीडिया अकाउंट थे, वह निजी चार्टर प्लेन में दुनिया भर में घूमती थीं, लेकिन जब यूक्रेन के साथ रूस का युद्ध छिड़ा, उससे ठीक पहले उनके अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए गए थे. इसके बाद लुइजा पेरिस चली गईं और जून 2024 में आईसीएआरटी स्कूल ऑफ कल्चरल एंड आर्ट मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन किया. रूस छोड़ने के बाद एक टेलीग्राम चैनल पर लुइजा ने दुख भी जताया था और कहा था कि अब वह सेंट पीटर्सबर्ग के चारों ओर चक्कर नहीं लगा सकती. अपनी पसंदीदा जगहों पर नहीं जा सकती.
पेरिस की आर्ट गैलरी में जॉब
लुइजा के बारे में दावा किया गया है कि वह बेलेविले में एल गैलेरी और मोंट्रेइल में एस्पेस अल्बाट्रोस में काम करती हैं, यह दोनों पेरिस की आर्ट गैलरी हैं जहां युद्ध विरोधी प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं.गैलरी मैनेजर के रूप में उनकी भूमिका में शो आयोजित करने और वीडियो बनाने में मदद करना शामिल है, लेकिन पेरिस में असंतुष्ट हलकों में जगह बनाने की लुइजा की कोशिश को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है.
कलाकार नास्त्या ने तोड़ा आर्ट गैलिरियों से रिश्ता
कलाकार नास्त्या रोडियोनोवा 2022 में रूस से भाग गईं थीं, हाल ही में उन्होंने एक बयान जारी कर लुइजा से जुड़ी दो गैलरियों से अपने संबंध तोड़ने का दावा किया. एक फेसबुक पोट में उन्होंने लिखा है कि बेशक बच्चे अपने माता पिता के अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन अब युद्ध चरम पर पहुंच गया है, ऐसे में वे व्यक्ति को पुतिन शासन के लाभार्थियों के परिवार से आते हैं उनके साथ संबंध रखना ठीक नहीं है. हमें ये जानना होगा कि हम किसके साथ काम कर रहे हैं और तय करना होगा कि क्या हम इसके लिए तैयार हैं, इस मामले में मेरा जवाब है नहीं.
लुइजा ने कहा- मैं परिवार के पापों के लिए जिम्मेदार नहीं
लुइजा ने अपना बचाव करते हुए लिखा है कि क्या मैं वास्तव में अपने परिवार द्वारा किए गए पापों के लिए जिम्मेदार हूं. अल्बाट्रोस और एल गैलरी नियंत्रित करने वाले दिमित्री डोलिंस्की ने लुइजा का बचाव करते हुए कहा है कि बेशक वह पुतिन जैसी दिखती हैं, लेकिन एक लाख और लोग पुतिन की तरह दिखते हैं, मैं डीएनए टेस्ट नहीं देखा, मगर लुइजा एक अच्छी कर्मचारी हैं. इससे पहले लुइजा की मां स्वेतलाना पर 2023 में ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाया था, रूसी मीडिया की ओर से भी उनका नाम पुतिन के करीबी लोगों में जोड़ा गया था.
मेरी जिंदगी बर्बाद… यूक्रेन युद्ध को लेकर पहली बार बोली पुतिन की ‘सीक्रेट’ बेटी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






