World News: नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर की बात, इजराइली कर्मचारियों की हत्या पर हुई बात – INA NEWS


अमेरिका में दो इजराइली दूतावास कर्मचारियों की हत्या ने दोनों देशों के संबंधों में चिंता की लहर दौड़ा दी है. इस घटना के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. इस बातचीत में ट्रंप ने न केवल गहरी संवेदना व्यक्त की, बल्कि अमेरिका में यहूदी विरोधी घटनाओं के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान वॉशिंगटन में मारे गए दो इजराइली दूतावास कर्मचारियों यारोन लिसिंस्की और सारा मिलग्राम की हत्या पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि अमेरिका में यहूदी समुदाय की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है. ट्रंप ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.
नेतन्याहू ने जताया आभार
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप का इस संवेदनशील मुद्दे पर तत्परता से प्रतिक्रिया देने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इजराइल इस दुखद घड़ी में अमेरिका के सहयोग की सराहना करता है. नेतन्याहू ने यह भी उम्मीद जताई कि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.
यहूदी विरोधी घटनाओं पर यूएस सख्त
कहा जा रहा है कि इस बातचीत में ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका में यहूदी विरोधी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि उनकी प्रशासन उन सभी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो समाज में घृणा और हिंसा फैलाने की कोशिश करते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका में यहूदी समुदाय की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.
इन मुद्दों पर भी हुई बात
इस बातचीत में गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर भी गहन चर्चा हुई. रूसी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि ट्रंप ने गाजा युद्ध में नेतन्याहू के लक्ष्यों का समर्थन किया, जिनमें बंधकों की रिहाई, हमास का सफाया और युद्ध के बाद गाजा में नागरिक पुनर्स्थापन की ट्रंप योजना शामिल है. नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस योजना को युद्ध समाप्ति की शर्त के रूप में स्वीकार किया है.
बातचीत के दौरान नेतन्याहू और ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोका जाना चाहिए.
नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर की बात, इजराइली कर्मचारियों की हत्या पर हुई बात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









