World News: ओबामा ने कहा- एलियन असल में होते हैं, लेकिन वे एरिया 51 में नहीं रखे गए – INA NEWS

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे फिर से चर्चा शुरू हो गई है. यूट्यूबर ब्रायन टायलर कोवेन ने एक इंटरव्यू में उनसे पूछा कि क्या एलियंस सच में होते हैं? इस पर ओबामा ने कहा, वे असली हैं. लेकिन उन्होंने तुरंत यह भी जोड़ दिया कि उन्होंने खुद कभी एलियंस को नहीं देखा है.

ओबामा ने यह भी साफ किया कि एलियंस को नेवादा में स्थित अमेरिकी एयरफोर्स के सीक्रेट बेस एरिया 51 में नहीं रखा गया है. उन्होंने कहा कि वहां कोई अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी नहीं है. अगर ऐसा कुछ है भी, तो फिर यह बहुत बड़ी साजिश होगी, जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति से भी छिपाया गया होगा. उनसे पूछा

एरिया 51 क्या है?

एरिया 51 का नाम कई सालों से एलियंस और रहस्यमयी यूएफओ देखे जाने की खबरों से जुड़ा रहा है. हालांकि अमेरिकी सरकार ने 2013 में पहली बार आधिकारिक रूप से माना कि यह बेस मौजूद है. कहा जाता है कि यहां मॉडर्न और सीक्रेट सैन्य विमानों का परीक्षण किया जाता है. इन दिनों यूएफओ को लेकर रुचि बढ़ी है. अब इन्हें Unidentified Anomalous Phenomena (UAP) कहा जाता है. इन मामलों की जांच के लिए पेंटागन ने All-domain Anomaly Resolution Office (AARO) नाम का एक स्पेशल दफ्तर बनाया है. अमेरिकी कांग्रेस ने भी कानून पास किए हैं, ताकि सरकार ऐसी घटनाओं से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक करे.

क्या एलियंस सच में हैं?

अब तक पृथ्वी के बाहर जीवन का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है. फिर भी वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं. 1999 में SETI@Home नाम का एक प्रोजेक्ट शुरू हुआ था. इसमें दुनिया भर के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया. वे अपने कंप्यूटर के जरिए प्यूर्टो रिको के Arecibo Observatory से मिले रेडियो सिग्नलों को जांचते थे. 2020 में केबल टूटने से यह बड़ा रेडियो टेलीस्कोप गिर गया और प्रोजेक्ट बंद हो गया. 21 साल के डेटा में 12 अरब से ज्यादा खास सिग्नल मिले. अब वैज्ञानिकों ने इन्हें घटाकर 100 संभावित संकेत चुने हैं, जिनकी फिर से जांच चीन के FAST radio telescope से की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ईरान के मंत्री बोले- प्रतिबंध हटें तो हम परमाणु समझौते को तैयार

ओबामा ने कहा- एलियन असल में होते हैं, लेकिन वे एरिया 51 में नहीं रखे गए


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News