World News: एक तरफ गाजा-यूक्रेन में सीजफायर की कोशिश, दूसरी तरफ ट्रंप ने तैयार किया युद्ध नया फ्रंट – INA NEWS

World News: एक तरफ गाजा-यूक्रेन में सीजफायर की कोशिश, दूसरी तरफ ट्रंप ने तैयार किया युद्ध नया फ्रंट – INA NEWS

यूक्रेन और गाजा युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध का सबसे नया फ्रंट तैयार कर रहे हैं. अमेरिका का ग्रीनलैंड के पास बड़ा मूवमेंट ट्रैक हुआ है. ट्रंप प्रशासन ने ग्रीनलैंड के पास न्यूक्लियर कमांड विमान तैनात कए हैं. अटलांटिक में अमेरिकी न्यूक्लियर कमांड विमान की तैनाती के बाद से दहशत का माहौल है.

ट्रंप पहले भी ग्रीनलैंड पर कब्जे की अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं, अब लग रहा है कि ट्रंप ने अपना ग्रीनलैंड प्लान एक्टिव कर दिया है. खबरों के मुताबिक प्रशांत-अटलांटिक सागर में E-6B मर्करी ने उड़ान भरी है. E-6B मर्करी अमेरिका का न्यूक्लियर कमांड विमान, जिसके बाद से एटमी युद्ध की संभावना बढ़ गई है. अभी ये साफ नहीं ये तैनाती अमेरिका की ओर से सिर्फ डराने या चेतावनी के लिए या ईरान की तरह है अमेरिका यहां भी बढ़ा हमला कर सकता है.

बोइंग E-6 B मर्करी की खासियत

अमेरिका ने जो बोइंग E-6 B मर्करी विमान तैनात किया है, उसके अंदर विमान में मिसाइल कंट्रोल सेंटर से लेकर मिसाइल लॉन्चिंग की सुविधा है. ये विमान हवा से ही मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता रखता है. इस खबर को आप ट्रंप के उन बयानों से समझ सकते हैं, जो उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर दिए.

ग्रीनलैंड पर ट्रंप के ऐलान

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर पांच ऐसे ऐलान किए हैं, जो हैरान करने वाले हैं.

  1. ग्रीनलैंड को किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे’.
  2. हमें अपनी सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत.
  3. इंटरनेशनल सिक्योरिटी के लिए ग्रीनलैंड चाहिए.
  4. मुझे लगता है हम ग्रीनलैंड को हासिल करके रहेंगे.
  5. ग्रीनलैंड को किसी न किसी तरीके से हासिल कर लेंगे.

क्यो चाहिए ट्रंप को ग्रीनलैंड?

अब सवाल आता है कि ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड पर क्यों है. इसमें सबसे अहम लोकेशन है, ग्रीनलैंड की लोकेशन अमेरिका के लिए रणनीतिक है. अमेरिकी सैन्य सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड महत्वपूर्ण है. अमेरिका से यूरोप जाने के सबसे छोटे रूट पर ग्रीनलैंड बसा है. ट्रंप यूरोप में USA का केंद्र स्थापित करने की चाहत रखते हैं. शीत युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड में बर्फ के नीचे अमेरिकी सैन्य अड्डा था. इसके अलावा ग्रीनलैंड में 25 तरह के क्रिटिकल रॉ मैटेरियल मौजूद, जो अमेरिका को आर्थिक तौर पर बड़ा फायदा दे सकते हैं.

TV9 ब्यूरो रिपोर्ट

एक तरफ गाजा-यूक्रेन में सीजफायर की कोशिश, दूसरी तरफ ट्रंप ने तैयार किया युद्ध नया फ्रंट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button