World News: दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं तो चीन को लगी मिर्ची, जानें क्या कहा – INA NEWS

World News: दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं तो चीन को लगी मिर्ची, जानें क्या कहा – INA NEWS

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर दुनिया के तमाम देशों ने शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी दलाई लामा को शुभकामनाएं दीं, जिससे चीन को मिर्ची लगी है. उसने इस पर आपत्ति जताई है. चीन ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बधाई और समारोह में भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी पर भारत के समक्ष विरोध जताया है. ये भी कहा है कि भारत को तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर चीन की संवेदनशीलता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, 14वें दलाई लामा एक राजनीतिक निर्वासित हैं. वो लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. धर्म की आड़ में उन्होंने शिजांग (तिब्बत) को चीन से अलग करने की कोशिश की है. भारत को शिजांग से जुड़े मुद्दों की संवेदनशीलता को समझे. 14वें दलाई लामा की अलगाववाद विरोधी प्रकृति को पहचाने. साथ ही शिजांग से जुड़े मुद्दों पर चीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे.

भारत को समझदारी से काम लेना चाहिए

उन्होंने कहा कि भारत को समझदारी से काम लेना चाहिए. इस मुद्दे का इस्तेमाल चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए नहीं करना चाहिए. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि वो प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक रहे हैं. उनके संदेश ने सभी धर्मों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है. हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हैं.

जन्मदिन समारोह में कौन-कौन पहुंचा?

प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के साथ ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राजीव रंजन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और सिक्किम के मंत्री सोनम लामा धर्मशाला में उनके जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे. इससे पहले चीन ने पिछले शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू के इस बयान पर आपत्ति जताई थी कि दलाई लामा के अवतार को उनकी अपनी इच्छा के अनुसार चलना चाहिए.

दलाई लामा के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं तो चीन को लगी मिर्ची, जानें क्या कहा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button