World News: पाक सेना ने इमरान खान को पागल घोषित किया, अब आगे क्या होने वाला है? – INA NEWS


पाकिस्तान की सेना ने आडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पागल घोषित कर दिया है. सेना के प्रवक्ता ने बकायदा इसको लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इमरान अब मानसिक रोगी हो चुके हैं. वे गद्दारों की भाषा बोल रहे हैं.
सेना ने आरोप लगया है कि इमरान खान जेल से आम नागरिकों की सेना के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार और सेना के इस कदम के बाद देश की राजनीति में नया भूचाल आ गया है. अब सवाल है—इमरान के खिलाफ आगे क्या होगा? और उनके समर्थकों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
मुलाकातों पर लग सकता है ताला
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने साफ कह दिया कि इमरान खान से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा. इसका मतलब यह है कि वकील, परिवार, पार्टी नेता, सबकी एंट्री बंद हो जाएगी. इमरान की गतिविधियों की सूचना बाहर जाना लगभग नामुमकिन होगा. जेल के अंदर क्या स्थिति है, किसी को जानकारी नहीं मिलेगी. यह फैसला इमरान की राजनीतिक गतिविधियों को पूरी तरह आइसोलेट करने की कोशिश माना जा रहा है.
इमरान के समर्थक अब जुट नहीं पाएंगे
पाकिस्तान सरकार और सेना की रणनीति का दूसरा बड़ा कदम है इमरान खान को लेकर देशभर में कोई बड़ा प्रदर्शन न होने देना. खासकर PTI समर्थकों को दबाने और किसी भी प्रकार की रैली या विरोध को रोकने के लिए, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, शहरों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ेगी,नेताओं को नजरबंद या गिरफ्तार किया जा सकता है. सरकार का मकसद है कि 9 मई जैसे किसी भी हिंसक प्रदर्शन की पुनरावृत्ति न हो.
PTI संगठनों पर कड़ा एक्शन: तीसरा वार
सेना और सरकार अब इमरान से जुड़े संगठनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है. इसमें शामिल हो सकते हैं PTI की मुख्य राजनीतिक इकाइयां,डिजिटल टीम और मीडिया सेल, फंडिंग से जुड़े संगठन, प्रतिबंध के बाद PTI का राजनीतिक अस्तित्व लगभग खत्म हो सकता है.
पाक सेना ने इमरान खान को पागल घोषित किया, अब आगे क्या होने वाला है?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







