World News: पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्धविराम के लिए हुए सहमत, तुर्की में दोनों के बीच बनी बात – INA NEWS

World News: पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्धविराम के लिए हुए सहमत, तुर्की में दोनों के बीच बनी बात – INA NEWS

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले दिनों से तनाव बना हुआ था. इसी के बाद हाल ही में तुर्की में हुई शांति वार्ता के बाद सामने आया कि दोनों देशों ने आखिरकार संघर्षविराम बनाए रखने पर सहमति जताई है. तुर्की के अनुसार, गुरुवार को इस्तांबुल में हुई शांति वार्ताओं के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. इससे पहले दोनों देशों के बीच हुई बातचीत विफल हो गई थी.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह झड़पें 2021 में तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद से सबसे ज्यादा गंभीर रही. दोनों ने एक दूसरे पर हमले किए. इस महीने हुई घातक मुठभेड़ों के चलते पाकिस्तान ने हवाई हमले किए, अफगानिस्तान ने जवाबी गोलाबारी की. यह तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया था कि व्यापार और आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमुख सीमा मार्गों को बंद कर दिया गया.

दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सीजफायर की जानकारी देते हुए कहा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तुर्की और कतर ने 25 से 30 अक्टूबर 2025 तक इस्तांबुल में बैठकें कीं, जिनका मकसद उस संघर्षविराम को मजबूत करना था, जिस पर 18-19 अक्टूबर 2025 को दोहा में तुर्की और कतर की मध्यस्थता में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सहमति बनी थी. सभी पक्षों ने संघर्षविराम जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है.

मंत्रालय ने आगे इस बात की भी जानकारी दी कि संघर्षविराम लागू करने की प्रक्रिया तय करने के लिए 6 नवंबर को इस्तांबुल में एक फॉलो-अप बैठक आयोजित की जाएगी. तुर्की और कतर ने कहा कि वो “दोनों पक्षों के साथ स्थायी शांति और स्थिरता के लिए सहयोग जारी रखने के लिए तैयार हैं.”

कतर ने अपने बयान में कहा, सभी पक्षों ने शांति बनाए रखने के लिए एक निगरानी और वेरिफिकेशन तंत्र स्थापित करने और किसी भी उल्लंघन करने वाले पक्ष पर दंडात्मक कार्रवाई करने पर भी सहमति जताई.

तालिबान ने क्या कहा?

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस्तांबुल में आधी रात से ठीक पहले एक अलग बयान जारी कर वार्ता के समाप्त होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, दोनों पक्षों ने भविष्य की बैठकों में चर्चा जारी रखने पर सहमति जताई है.

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ आपसी सम्मान और हस्तक्षेप-निषेध (“based on mutual respect and non-interference.”) पर आधारित अच्छे संबंध चाहता है.

दोनों देशों के बीच हुई भीषण झड़पें

इस महीने की शुरुआत में काबुल में हुए धमाकों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव भड़क गया था. तालिबान सरकार ने इन धमाकों के लिए पाकिस्तानी हवाई हमलों को जिम्मेदार ठहराया. अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसके 23 सैनिक मारे गए.

इन झड़पों के बाद कतर ने वार्ता की मेजबानी की, जिसके नतीजे के चलते 19 अक्टूबर को अस्थायी संघर्षविराम लागू हुआ. इसके बाद इस्तांबुल में चार दिनों तक चली वार्ता मंगलवार को बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई, लेकिन तुर्की और कतर के हस्तक्षेप से दोनों पक्ष फिर से वार्ता की मेज पर लौट आए.

गुरुवार को पेशावर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसियों, जिनमें अफगानिस्तान भी शामिल है, के साथ शांति चाहता है, लेकिन चेतावनी दी कि वो अफगान धरती से होने वाले सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्धविराम के लिए हुए सहमत, तुर्की में दोनों के बीच बनी बात

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button