World News: पाकिस्तान: सही सलामत हैं इमरान खान, अदियाला जेल में बहन उज्मा ने की मुलाकात – INA NEWS

World News: पाकिस्तान: सही सलामत हैं इमरान खान, अदियाला जेल में बहन उज्मा ने की मुलाकात – INA NEWS

इमरान खान की बहन उज्मा खातून ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में उनसे मुलाकात की. वह 20 मिनट की मुलाकात के बाद जेल के बाहर आईं और इमरान के बारे में जानकारी दी. उज्मा ने कहा कि इमरान खान की सेहत सही है, लेकिन उन्हें आइसोलेशन में रखा गया. जेल में इमरान को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा रहा. आखिरी बार इमरान की सेहत से जुड़ी जानकारी 4 नवंबर को आई थी, जब बहन अलीमा उनसे मिलने गई थीं. इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

उज्मा ने कहा कि इमरान बहुत गुस्से में थे. बताया कि उनका मेंटल टॉर्चर किया जा रहा है. सारा दिन कमरे में बंद रखा जा रहा है. ये जो कुछ भी हो रहा है कि उसके लिए आर्मी चीफ मुनीर जिम्मेदार है.

जेल के बाहर हजारों समर्थकों की भीड़

इमरान खान से मुलाकात को मंगलवार अडियाला जेल के बाहर हजारों समर्थकों की भीड़ इकट्ठा हुई थी. कई जगहों पर पुलिस और इमरान समर्थकों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली है. समर्थक इमरान को रिहा करो और इमरान नहीं झुकेगा जैसे नारे भी लगा रहे हैं.

इमरान की बहनों ने पिछले हफ्ते इसको लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रूख किया था. इमरान की बहन आलिमा के मुताबिक उनके भाई के मामले में जेल प्रशासन कोर्ट की अवमानना कर रहा है. पीटीआई समर्थकों के विरोध को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 2 हफ्ते के लिए धारा-144 लागू की गई है.

पाकिस्तान: सही सलामत हैं इमरान खान, अदियाला जेल में बहन उज्मा ने की मुलाकात

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button