World News: भारत के खिलाफ PAK की आतंकी रणनीति 1947 से जारी: नई रिपोर्ट में खुलासा – INA NEWS

World News: भारत के खिलाफ PAK की आतंकी रणनीति 1947 से जारी: नई रिपोर्ट में खुलासा – INA NEWS

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव का सबसे बड़ा कारण आतंकवाद हमेशा से रहा है. अब एक नई रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि 1947 से लेकर 2025 तक पाकिस्तान ने लगातार आतंकवाद को अपनी स्टेट पॉलिसी की तरह इस्तेमाल कर रहा है. भारत ने इन सभी हमलों के बावजूद अपनी एकता और शक्ति बनाए रखी है.

थिंक टैंक NatStrat ने बुधवार को ‘Chronology of Pakistani Terror Attacks on India 1947 से 2025’ नाम की रिपोर्ट जारी की. यह रिपोर्ट 26/11 मुंबई हमलों की 17वीं बरसी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान पेश की गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी ISI ने 78 सालों से भारत के खिलाफ आतंकवाद को एक हथियार की तरह प्रयोग किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 1947 से 2025 तक के हमले पांच चरणों में बांटे जा सकते हैं.

फेज- I: शुरुआती संघर्ष (1947 से 1971)

1947 से 48: कबायली हमला और पहला भारतपाक युद्ध

आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान ने कश्मीर पर कब्जा करने के लिए कबायली लड़ाकों और सैनिकों को भेजा. इससे पहला भारतपाक युद्ध शुरू हुआ.

1960 का दशक: उत्तरपूर्व में उग्रवाद को बढ़ावा

ISI ने नागा और मिजो उग्रवादियों को मदद दी, हथियार दिए और पूर्वी पाकिस्तान में कैंप बनाकर उन्हें ट्रेनिंग दी.

1965: ऑपरेशन जिब्राल्टर

पाकिस्तानी सैनिक आम कश्मीरी बनकर भारत में घुसे ताकि बगावत फैलाई जा सके. योजना विफल हुई और 1965 का युद्ध हुआ.

1971: ऑपरेशन चंगेज खान

3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने भारत पर अचानक हवाई हमला किया. भारत ने तेजी से जवाबी कार्रवाई की. भारत की रणनीति इतनी प्रभावी थी कि 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने समर्पण कर दिया और बांग्लादेश बना.

फेज- II: प्रॉक्सी युद्ध की शुरुआत (1972 से 1989)

इस दौर में पाकिस्तान ने आतंकवाद को औपचारिक रूप से रणनीति के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया.

1971: इंडियन एयरलाइंस विमान गंगा का हाइजैक.

कश्मीर अलगाववादियों ने विमान को लाहौर ले जाकर उड़ा दिया.

1984: भारतीय राजनयिक रविंदर मैथरे की हत्या

UK में KLA नाम के संगठन ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी.

1984: इंडियन एयरलाइंस विमान का फिर हाइजैक

सात सिख आतंकियों ने विमान को पाकिस्तान ले जाकर भारत विरोधी मांगें रखीं. पंजाब में खालिस्तान आंदोलन को ISI का समर्थन. ISI ने पैसों, हथियारों और ट्रेनिंग के जरिए इस आंदोलन को बढ़ाया.

फेज- III: बड़े हमले और शहरों को निशाना (1990 से 2000)

1990 के बाद: कश्मीर में K2 प्रोजेक्ट

ISI ने कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की योजना चलाई. 1993 में LeT पहली बार J&K में सक्रिय हुआ. 1993 में मुंबई धमाके में 257 लोग मारे गए. जांच में ISI की भूमिका के सबूत मिले.

1996 में दिल्ली के लाजपत नगर धमाके हुए, 13 लोग मारे गए. भारत ने इस हमले के सूत्र पाकिस्तान तक बताए. 1998 में कोयंबटूर धमाका, हमला स्थानीय संगठन ने किया, लेकिन ISI के प्रभाव के संकेत मिले.

1999 का करगिल युद्ध: पाकिस्तानी सैनिक आतंकियों के भेष में घुसकर पहाड़ी चोटी पर बैठे रहे. अंत में भारत ने उन्हें पीछे हटाया.

1999: IC814 हाइजैक: कंधार ले जाकर भारत को तीन आतंकियों मसूद अजहर, उमर शेख और लखवी को छोड़ना पड़ा

2000: लाल किला हमला: LeT के आतंकियों ने लाल किले में हमला किया.

फेज- IV: राष्ट्रीय प्रतीकों को निशाना (2001 से 2009)

2001: संसद हमला

JeM के पांच पाकिस्तानी आतंकियों ने संसद पर हमला किया. ISI की सीधी भूमिका बताई गई.

2002: अक्षरधाम मंदिर हमला

मामले में कई आरोपी पाकिस्तान भागने की जानकारी सामने आई.

2005: दिल्ली धमाके

दीवाली से पहले हुए धमाकों में 67 लोग मारे गए.

2006: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट

LET और ISI का हाथ होने के आरोप लगे.

2008: काबुल भारतीय दूतावास पर आत्मघाती हमला

2008: 26/11 मुंबई हमला

10 LeT आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या की. इससे भारत-पाक रिश्ते लगभग टूट गए.

फेज- V: बदली रणनीति और भारत की कड़ी कार्रवाई (2010 से 2025)

2010: पुणे जर्मन बेकरी हमला

इस हमले के तार LeT और कराची प्रोजेक्ट से जुड़े थे, निशाने पर विदेशी पर्यटक थे.

2016: पठानकोट और उरी हमला

पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन और उरी में मिलिट्री बेस पर हमला. इसका जवाब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक से दिया.

2019: पुलवामा हमला

जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमले किए, 40 जवान शहीद हो गए. भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक की.

2025: पहलगाम हमला

TRF (LeT का फ्रंट) ने पहलगाम नें 26 पर्यटकों को मार डाला. हमलावर पाकिस्तानी ट्रेनिंग से जुड़े बताए गए. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर इसका बदला लिया.

भारत के खिलाफ PAK की आतंकी रणनीति 1947 से जारी: नई रिपोर्ट में खुलासा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button