World News: Philippines earthquake: फिलीपींस में आया भीषण भूकंप, मचाई भारी तबाही, 60 की मौत – INA NEWS

World News: Philippines earthquake: फिलीपींस में आया भीषण भूकंप, मचाई भारी तबाही, 60 की मौत – INA NEWS

फिलीपींस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके इतने ज्यादा थे कि सेबू सिटी में तबाही का मंजर परेशान करने वाला है. इस भूकंप की वजह से यहां 60 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप के झटके सेबू सिटी के तट पर आए और ये 6.9 तीव्रता के थे. भूकंप से एक पत्थर का गिरजाघर तबाह हो गया और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था.

सेबू प्रांत के दानबांतायन कस्बे में बिजली की कटौती की गई है. फिलीपींस दुनिया के सबसे ज्यादा आपदा संभावित देशों में से है. यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है. यहां हर साल तूफान और चक्रवात भी आते हैं.

समुद्री जलस्तर में तेजी से बदलाव

फिलीपींस भूकंप विज्ञान एजेंसी फिलवोल्क्स ने समुद्री भूकंप के बाद आफ्टरशॉक और नुकसान की चेतावनी दी है. एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि यहां पर धाराओं और समुद्री जल स्तर में तेजी से बदलाव हो सकते हैं. आमतौर पर भी यहां के सभी लोगों को असामान्य लहरों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इस साल जनवरी में देश में दो बड़े भूकंप आए थे, मगर किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं थी.

Philippines earthquake: फिलीपींस में आया भीषण भूकंप, मचाई भारी तबाही, 60 की मौत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button