World News: PM मोदी को ट्रंप का न्योता, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को कहा – INA NEWS

World News: PM मोदी को ट्रंप का न्योता, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को कहा – INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा के लिए बनाए गए नए अंतरराष्ट्रीय संगठन बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. इस बोर्ड का उद्देश्य गाजा में शांति, पुनर्निर्माण और नई शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाना है.यह बोर्ड 15 जनवरी को ट्रंप की 20 बिंदुओं वाली शांति योजना के दूसरे चरण के तहत घोषित किया गया था.

बोर्ड का मुख्य काम गाजा को हथियारों से मुक्त करना, वहां मानवीय सहायता पहुंचाना, तबाह हो चुके बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण करना और एक तकनीकी फिलिस्तीनी प्रशासन की स्थापना करना है. इस प्रशासन की निगरानी NCAG करेगी, जिसकी अगुवाई अली शाथ कर रहे हैं.

ये सबसे महान बोर्ड: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि यह अब तक का सबसे महान और प्रतिष्ठित बोर्ड है. बोर्ड के फाउंडर एग्जीक्यूटिव कमेटी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ट्रंप के दामाद और सलाहकार जेरेड कुशनर, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, अरबपति कारोबारी मार्क रोवन और सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल शामिल हैं.

इस हफ्ते बोर्ड के सदस्यों के नाम आएंगे

अमेरिकी दूतावास के एक अफसर ने 16 जनवरी को बताया था कि ट्रंप ने नेशनल कमेटी फॉर द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ गाजा (NCAG) के गठन की घोषणा की है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में एग्जीक्यूटिव बोर्ड और गाजा एग्जीक्यूटिव बोर्ड के और सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे.

UN के मिडिल ईस्ट के पूर्व दूत निकोलाय म्लादेनोव करेंगे, जिन्हें गाजा के लिए हाई रिप्रेजेंटेटिव बनाया गया है. इसके अलावा एक अलग गाजा एग्जीक्यूटिव बोर्ड भी बनाया गया है. इसमें तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान, संयुक्त अरब अमीरात की मंत्री रीम अल-हाशिमी, कतर के राजनयिक अली अल-थावादी और अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं. इससे अमेरिकी नेतृत्व के साथ अरब देशों की भागीदारी भी दिखाई देती है.

और किन नेताओं को न्योता भेजा गया?

ट्रंप ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस के लिए दुनिया के कई नेताओं को न्योता भेजा है. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए इसे सम्मान बताया है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी को भी निमंत्रण भेजा गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि PM शहबाज को भी न्योता मिला है. इस हफ्ते होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी गाजा के बोर्ड ऑफ पीस पर खास चर्चा होने की उम्मीद है.

PM मोदी को ट्रंप का न्योता, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को कहा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button