World News: ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के प्लान पर जनता नाराज, डेनमार्क से लेकर नूक तक होंगे बड़े प्रदर्शन – INA NEWS


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के इरादों के खिलाफ डेनमार्क और ग्रीनलैंड में शनिवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होने जा रहे हैं. हजारों लोग सड़कों पर उतरकर साफ संदेश देना चाहते हैं कि ग्रीनलैंड की लोकतांत्रिक व्यवस्था, उसके लोगों के अधिकार और आत्मनिर्णय से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
ग्रीनलैंडिक संगठनों ने डेनमार्क के कोपेनहेगन, आरहूस, ऑलबॉर्ग, ओडेंस और ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में मार्च और रैलियों का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने इन प्रदर्शनों में शामिल होने की पुष्टि की है .डेनमार्क में रहने वाले ग्रीनलैंडवासियों के संगठन उआगुत ने कहा कि इन प्रदर्शनों का मकसद एकजुट होकर यह दिखाना है कि ग्रीनलैंड के लोकतंत्र और बुनियादी मानव अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए.
नूक और कोपेनहेगन में खास तैयारी
ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में प्रदर्शन शनिवार शाम 4 बजे शुरू होगा. प्रदर्शनकारी ग्रीनलैंड के झंडे लेकर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च करेंगे. आयोजकों का कहना है ये प्रदर्शन अमेरिका की अवैध योजनाओं के खिलाफ है. वहीं डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में रैली शुरू होगी और करीब एक घंटे बाद अमेरिकी दूतावास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा.
ट्रंप की धमकी के बाद बढ़ा गुस्सा
ये विरोध प्रदर्शन ऐसे वक्त हो रहे हैं जब ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश ग्रीनलैंड को लेकर उनकी योजना का विरोध करता है, तो अमेरिका उस पर टैरिफ लगा सकता है. ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है, लेकिन ट्रंप लंबे समय से इसे अमेरिका के नियंत्रण में लाने की बात करते रहे हैं.
अमेरिका के भीतर भी समर्थन नहीं
इस बीच अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कोपेनहेगन पहुंचा है. उन्होंने साफ कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की सोच अमेरिकी जनता की राय नहीं है. यूरोप के देशों ने भी ग्रीनलैंड के समर्थन में कदम उठाए हैं. एक डेनिश जनरल ने बताया कि अमेरिका को भी एक सैन्य निगरानी मिशन में शामिल होने का न्योता दिया गया था.
ग्रीनलैंड के लोग क्या चाहते हैं?
एक हालिया सर्वे के मुताबिक, जनवरी 2025 में किए गए पोल में 85 प्रतिशत ग्रीनलैंडवासियों ने अमेरिका में शामिल होने का विरोध किया है. सिर्फ 6 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं. प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि ये लड़ाई सिर्फ ग्रीनलैंड की नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून और दुनिया के हर उस देश की है, जो अपने आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा करना चाहता है.
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के प्लान पर जनता नाराज, डेनमार्क से लेकर नूक तक होंगे बड़े प्रदर्शन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








