World News: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की आंखों की रोशनी पर बवाल, PTI ने देशभर में किया प्रदर्शन का ऐलान – INA NEWS

पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की सेहत को लेकर सामने आई रिपोर्ट के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी का कहना है कि ये प्रदर्शन इमरान खान की सेहत के साथ एकजुटता जताने के लिए किए जा रहे हैं.
जेल में बंद इमरान खान ने शिकायत की थी कि इलाज के बावजूद उनकी दाईं आंख में अब केवल 15 प्रतिशत रोशनी बची है. मामले पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में उनकी आंखों की जांच कराने का आदेश दिया.
आंखों की रोशनी पर गंभीर खुलासा
कोर्ट द्वारा नियुक्त वकील सलमान सफदर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इमरान खान कई महीनों से आंखों में धुंधलापन होने की शिकायत कर रहे थे. अक्टूबर 2025 तक उनकी नजर सामान्य थी, लेकिन बाद में दाईं आंख की रोशनी अचानक कम हो गई. जांच के दौरान पिम्स अस्पताल के एक विशेषज्ञ को बुलाया गया, जिन्होंने पाया कि आंख में खून का थक्का जमने से गंभीर नुकसान हुआ है.
कई शहरों में प्रदर्शन
PTI के आधिकारिक X अकाउंट के जरिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग शहरों में इकट्ठा होने का संदेश दिया गया है. रावलपिंडी के फैजाबाद में दोपहर दो बजे, कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर स्थित मिलेनियम मॉल के पास शाम सात बजे और लाहौर के जीपीओ चौक, मॉल रोड पर प्रदर्शन की अपील की गई है. इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा में भी विरोध जारी है। पार्टी नेताओं के अनुसार स्वाबी के पास एम-1 मोटरवे और डेरा इस्माइल खान के भक्कर ब्रिज के पास प्रदर्शन हो रहे हैं, जबकि हजारा मोटरवे पर भी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है.
इमरान खान 3 साल से जेल में बंद हैं
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं. भ्रष्टाचार मामले में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिसमें सरकारी गिफ्ट (तोशाखाना केस) बेचने और सरकारी सीक्रेट लीक करने जैसे आरोप शामिल हैं. इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अल-कादिर ट्रस्ट के लिए पाकिस्तान सरकार की अरबों रुपए की जमीन सस्ते में बेच दिया था. इस मामले में इमरान को 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था. दिसंबर 2023 में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया था. हालांकि जब इमरान के खिलाफ ये केस दर्ज हुआ, उससे पहले से ही वे तोशाखाना केस में अडियाला जेल में बंद थे.
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की आंखों की रोशनी पर बवाल, PTI ने देशभर में किया प्रदर्शन का ऐलान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






