World News: अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर भीषण भूकंप, इतनी ज्यादा रही तीव्रता, कितना हुआ नुकसान? – INA NEWS

World News: अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर भीषण भूकंप, इतनी ज्यादा रही तीव्रता, कितना हुआ नुकसान? – INA NEWS

अमेरिका के अलास्का और कनाडा के युकोन क्षेत्र की सीमा के पास शनिवार को भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की 7.0 तीव्रता थी. हालांकि, इस एरिया में काफी कम लोग रहते हैं इसी के चलते किसी तरह के जान और माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र अलास्का की राजधानी जूनो से लगभग 230 मील (370 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में और युकोन के व्हाइटहॉर्स से लगभग 155 मील (250 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित था.

व्हाइटहॉर्स में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की सार्जेंट कैलिस्टा मैक्लियड ने बताया कि अधिकारियों को झटके महसूस होने से जुड़े दो 911 कॉल मिले. नेचुरल रिसोर्सेज कनाडा की सिस्मोलॉजिस्ट एलिसन बर्ड ने बताया कि युकोन का वो इलाका, जो भूकंप के केंद्र के सबसे करीब है, ऊबड़-खाबड़ पर्वतीय भूभाग के लिए जाना जाता है और वहां आबादी बहुत कम है.

कितना नुकसान हुआ?

एलिसन बर्ड ने कहा, अधिकतर लोगों ने बताया है कि शेल्फ और दीवारों से चीजें गिर गईं. ऐसा नहीं लगता कि किसी तरह के संरचनात्मक नुकसान के संकेत मिले हैं. भूकंप लगभग 6 मील (10 किलोमीटर) की गहराई पर आया और इसके बाद कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए. तेज झटकों के बावजूद, पैसिफिक सूनामी वार्निंग सेंटर और नेशनल वेदर सर्विस — दोनों ने पुष्टि की कि इस घटना से वेस्ट कोस्ट या आस-पास के तटीय समुदायों को सूनामी का कोई खतरा नहीं था.

20 आफ्टरशॉक्स हुए महसूस

नासा के अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने कहा है कि औसतन हर साल 7.0 से 7.9 तीव्रता के लगभग 18 बड़े भूकंप आते हैं. अलास्का में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद 20 से अधिक आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए. अलास्का अर्थक्वेक सेंटर के संचालन निदेशक ऑस्टिन हॉलैंड ने यूएसए टुडे को बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की चोट या नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है. दरअसल, अलास्का एक बड़ा इलाका है लेकिन यहां पर काफी कम लोग रहते हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि झटके अलास्का और कनाडा के आस-पास के क्षेत्रों में “काफी जोर से महसूस” किए गए.

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर भीषण भूकंप, इतनी ज्यादा रही तीव्रता, कितना हुआ नुकसान?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button