World News: अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, करीब 9 हजार उड़ानें रद्द, कई इलाकों में अलर्ट – INA NEWS


अमेरिका में बर्फीले तूफान से हालात बेहद खराब हो गए हैं. सड़कें बर्फ से ढक गई गई हैं. लगातार हो रही बर्फीले के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बर्फीले तूफान का असर यातायात पर भी पड़ रहा है. आलम ये है कि बीते दो दिनों में करीब 9000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं.
जानकारी के मुताबिक अमेरिका में बर्फीले तूफान की चेतावनी के बाद 18 राज्यों में इमरजेंसी ने घोषित कर दी गई है.
तूफान की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में भारी तबाही होने की आशंका जताई गई है. वहीं कई दिनों तक बिजली गुल रहने और प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित होने का खतरा पैदा हो गया है.
भारी बर्फबारी की चेतावनी
नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के मुताबिक न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 14 करोड़ लोगों के शीतकालीन तूफान से प्रभावित होने की आशंका है. पूर्वी टेक्सास से उत्तरी कैरोलिना तक के क्षेत्र में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि विशेष रूप से बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में होने वाला नुकसान तूफान के बराबर हो सकता है. वहीं तूफान के डर से लोग ग्रॉसरी स्टोर पर जमा हो रहे हैं.
उत्तरी टेक्सास में रात भर बर्फबारी
बताया जा रहा है कि शनिवार (24 जनवरी) को उत्तरी टेक्सास में रात भर बर्फबारी हुई. नेशनल वेदर सर्विस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि क्षेत्र में खतरनाक रूप से ठंडी हवाएं चल रही हैं और सोमवार तक यह स्थिति बनी रहेगी. वहीं अगले कुछ दिनों तक रात में तापमान ज्यादातर एक अंकों में रहेगा और हवा में ठंडक की वजह से प्रभाव शून्य से 24 डिग्री सेल्सियस नीचे तक जा सकता है.
तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की आशंका
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के साथ भारी बर्फबारी, बारिश और ठंड आएगी, जिससे हालात बेहद खतरनाक हो सकते हैं. कहा गया है कि दक्षिण से गुजरने के बाद, तूफान के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की आशंका है, जिससे वाशिंगटन से लेकर न्यूयॉर्क और बोस्टन तक लगभग एक फुट या 30 सेंटीमीटर बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि कई दिनों की भारी बर्फबारी के बाद, ग्रामीण लुईस काउंटी और न्यूयॉर्क के अन्य उत्तरी हिस्सों में सुबह से ठीक पहले तापमान शून्य से 34 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया.
लोगों से घरों में रहने की अपील
अमेरिका के एक दर्जन से अधिक राज्यों के गवर्नर ने आने वाले तूफानी मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों से घर पर रहने की अपील की है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने सोशल मीडिया पर कहा कि राज्य का परिवहन विभाग सड़कों से बर्फ हटाने का प्रयास कर रहा है इसलिए लोग घर पर ही रहें. वहीं उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, शनिवार को 3,300 से अधिक उड़ानों में देरी हुईं या उन्हें रद्द करना पड़ा. इसी प्रकार रविवार (25 जनवरी) के लिए लगभग 6,000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.
बचाव दल तैयार
अमेरिका सरकार ने संभावित आपात स्थिति के लिए करीब 30 खोज और बचाव दल तैयार रखे हैं. संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) के अनुसार, अधिकारियों ने तूफान के संभावित क्षेत्र में 70 लाख से अधिक भोजन सामग्री, छह लाख कंबल और 300 जनरेटर उपलब्ध कराए हैं. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उनका प्रशासन राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है और एफईएमए कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, करीब 9 हजार उड़ानें रद्द, कई इलाकों में अलर्ट
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









