World News: 19 साल बाद लाहौर में लौटी बसंत की बहार, आसमान में दिखा ऐसा नजारा, VIDEO – INA NEWS

बसंत का त्योहार, जिसे बसंत पंचमी या वसंत पंचमी से भी जाना जाता है. भारत में बहुत खुशी और उत्साह से मनाया जाता है. यह त्योहार माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है. जिसमें सर्दी का अंत होता है और प्रकृति में नई ताजगी, रंग-बिरंगे फूल, सरसों के पीले खेत, आमों के मंजर, कोयल की कूक और भंवरों की गूंज शुरू हो जाती है.
बसंत का उत्साह पड़ोसी देश के लाहौर में अलग ही लेवल का देखने मिला है. बसंत के दिन कोई बिजली के तारों से पतंग निकाल रहा है, दूर से ढोल की आवाज आ रही है, जब आप चारदीवारी वाले शहर की तंग गलियों में आसमान की तरफ देखते हैं तो नियॉन की चमक दिखती है. ऐसा लग रहा है, जैसे आसमान में पार्टी हो रही है.
लाहौर में यह फेस्टिवल लगभग दो दशकों के बाद वापस से मनाया जा रहा है. बसंत की शुरुआत का प्रतीक यह फेस्टिवल सदियों पुराना है, लेकिन पतंग की तेज डोरियों, गिरने और हवाई फायरिंग से होने वाली कई सालों की चोटों और मौतों के बाद 2007 में इसे बैन कर दिया गया था, लेकिन इस बार पंजाब सरकार ने फिर से इसे खोल दिया है.
A quarter century on, Basant proved Lahores spirit was only paused, never broken.This wasnt the end of Basant; it was the return of Lahore 🩷 pic.twitter.com/y0wBO49XD5
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) February 8, 2026
यह लाहौर की वापसी- मरियम नवाज
सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक्स पर आसमान में उड़ती हुई पतंगों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पच्चीस साल बाद, बसंत ने साबित कर दिया कि लाहौर की भावना सिर्फ रुकी थी, टूटी नहीं थी. यह बसंत का अंत नहीं था, यह लाहौर की वापसी थी.”
बसंत पर क्या बोले लाहौर निवासी
लाहौर के शाह जमाल ने न्यूज आउटलेट अल जज़ीरा को बताया, “पतंग उड़ाना एक पूरा अनुभव है और जैसे ही मैंने इसे छोड़ा, मेरे पूरे बचपन की यादें एक जीवंत रील की तरह मेरे दिमाग में ताज़ा हो गईं, उन पलों की यादें जो मैंने अपने भाई और माता-पिता के साथ पतंग उड़ाते हुए बिताए थे.”
एक दूसरे नागरिक इकबाल कहते हैं कि पतंग उड़ाने से हवा में किसी ऊंची चीज को कंट्रोल करने का एहसास होता है, जिससे आसमान और जमीन के बीच एक रिश्ता बनता है. उन्होंने कहा, “आप बस उस एहसास को महसूस करना चाहते हैं, भले ही वह कुछ पलों के लिए ही क्यों न हो, ताकि आप गुरुत्वाकर्षण बल को हरा सकें और आजाद हो सकें.”
19 साल बाद लाहौर में लौटी बसंत की बहार, आसमान में दिखा ऐसा नजारा, VIDEO
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








