World News: हद में रहो, कुछ भी मत बोलो…भारत से लौटते वक्त मेलोनी पर क्यों फायर हो गए इमैनुएल मैक्रों? – INA NEWS

भारत से लौटते वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर भड़क उठे. मैक्रों ने एक सवाल के जवाब में मेलोनी को हद में रहने की नसीहत दी. फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री कुछ भी न बोल रही हैं. यह ठीक नहीं है. किसी दूसरे देश पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें चीजों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए. दरअसल, मैक्रों इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की उस टिप्पणी से नाराज थे, जिसमें मेलोनी ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ता क्वेंटिन डेरांके की हत्या की निंदा की थी.
द टेलीग्राफ ब्रिटेन के मुताबिक मेलोनी की टिप्पणी को लेकर जब मैक्रों से सवाल किया गया तो वे भड़क उठे. उन्होंने मेलोनी को हद में रहने की नसीहत दी. फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इटली की प्रधानमंत्री खुद के देश में दखल नहीं चाहती है, लेकिन दूसरे देश के मामले में तुरंत टिप्पणी करने आ जाती हैं. यह सही नहीं है.
डेरांके की हत्या का क्या है मामला?
फ्रांस पुलिस के मुताबिक पिछले हफ्ते एक विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान 23 साल के डेरांके की मौत हो गई. डेरांके एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता था, जो समाजवादी फ्रांस की सरकार का धुर-विरोधी था. डेरांके के करीबियों का कहना है कि उसकी हत्या जानबूझकर की गई है.
करीबियों के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के दौरान डेरांके पर 6 लोगों ने हमला किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस हत्या का आरोप सत्ताधारी दल के एक नेता पर लगाया गया है. फ्रांस में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने जांच के दौरान 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
पहले भी भिड़ चुके हैं मेलोनी-मैक्रों
मैक्रों और मेलोनी के बीच पहले भी कई मुद्दों को लेकर भिड़ंत हो चुकी है. इनमें गर्भपात के अधिकार और प्रवासन का मामला प्रमुख था. 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही मेलोनी अपना दबदबा कायम करने की कवायद में जुटी है. दक्षिणपंथ विचारधारा को मानने वाली मेलोनी को यूरोप के मामले में अक्सर मुखर देखा जाता है.
हालांकि, इस बार जिस तरीके से मैक्रों ने उन्हें जवाब दिया है, उससे इटली के राजनीतिक विश्लेषक हतप्रभ हैं. इटली के विदेश मंत्री के मुताबिक मेलोनी ने फ्रांस में अंदरूनी हस्तक्षेप नहीं किया था. मेलोनी ने सिर्फ उन लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई थी, जो इससे पीड़ित हैं.
हद में रहो, कुछ भी मत बोलो…भारत से लौटते वक्त मेलोनी पर क्यों फायर हो गए इमैनुएल मैक्रों?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





