World News: ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7 रही तीव्रता; 3 दिन में दूसरी बार हिली धरती – INA NEWS

World News: ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7 रही तीव्रता; 3 दिन में दूसरी बार हिली धरती – INA NEWS

ताइवान में शनिवार (27 दिसंबर) शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7 मापी गई. भूकंप का केंद्र यिलान काउंटी के सु’आओ टाउनशिप से 20 किमी दूर था. तेज झटकों के चलते कई इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

जानकारी के मुताबिक भूकंप का ककेंद्र यिलान काउंटी से 32.3 किमी पूर्व में 72.8 किमी की गहराई पर था. भूकंप के झटके पूरे ताइवान और दक्षिणी जापान के द्वीपों में महसूस किए गए. बीते तीन दिनों में यह दूसरा तेज भूकंप था, जिससे ताइवान की धरती पूरी तरह से हिल गई.

ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, शनिवार देर रात ताइवान के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान से करीब 32 किमी (20 मील) दूर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं. भूकंप की गहराई 73 किमी (45 मील) थी. यह भूकंप राजधानी ताइपे समेत द्वीप के बड़े हिस्सों में महसूस किया गया. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस भूकंप को जापान, फिलीपींस और चीन में भी महसूस किया गया.

विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र की इतनी गहराई में स्थित होने के कारण, भले ही भूकंप की तीव्रता ज्यादा रही हो, लेकिन इससे सतह पर बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका कम हो गई. फिलहाल नुकसान या जान-माल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है. अधिकारी ये पता लगाने में जुटे हैं कि भूकंप से कहां और कितने लोग प्रभावित हुए हैं.

खबर अपडेट हो रही है..

ताइवान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7 रही तीव्रता; 3 दिन में दूसरी बार हिली धरती

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button