World News: सीरिया: अलवी मस्जिद पर हमले के बाद दो खेमों के प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 3 लोगों की मौत – INA NEWS


सीरिया के होम्स शहर में रविवार को धार्मिक अल्पसंख्यक अलवी समुदाय के प्रदर्शनकारियों और विरोधी पक्ष के बीच झड़पों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. होम्स शहर में एक अलवी मस्जिद में नमाज के दौरान हुए बम धमाके में 8 लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की घटना के दो दिन बाद ये झड़प हुईं. हजारों प्रदर्शनकारी लजीकिया, तरतूस और अन्य स्थानों पर इकट्ठा हुए थे.
सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि तरतूस क्षेत्र में थाने पर हथगोला फेंके जाने से सुरक्षा बलों के दो सदस्य घायल हो गए. वहीं लजीकिया में सुरक्षा बलों की गाड़ियों में आग लगा दी गई. बाद में सरकारी समाचार एजेंसी सना ने खबर दी कि सुरक्षा बल का एक सदस्य गोलीबारी में मारा गया. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में तीन लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हुए.
अलवी संप्रदाय के सदस्यों को बनाया गया निशाना
अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि शुक्रवार के बम हमले में होम्स की मस्जिद में विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे, लेकिन संदिग्ध की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. मृतकों के अंतिम संस्कार शनिवार को किए गए. खुद को सराया अंसार अल-सुन्ना कहने वाले कम चर्चित समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें यह संकेत दिया गया कि हमला अलवी संप्रदाय के सदस्यों को निशाना बनाने के लिए किया गया था.
अलवी प्रदर्शनकारियों पर फेंके पत्थर
रविवार के प्रदर्शन का आह्वान विदेश में रहने वाले अलवी शेख गजल गजल ने किया था. वह ‘सुप्रीम अलवाइट इस्लामिक काउंसिल’ के प्रमुख हैं. एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक फोटोग्राफर ने लजीकिया में देखा कि सरकार समर्थक प्रतिपक्षी प्रदर्शनकारी अलवी प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंक रहे थे.
सुरक्षा बलों की गाड़ियों में लगाई आग
सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की और उन्हें तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. झड़पों में प्रदर्शनकारी घायल हुए, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि कितने लोग घायल हुए. सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि तरतूस क्षेत्र में थाने पर हथगोला फेंके जाने से सुरक्षा बलों के दो सदस्य घायल हो गए. वहीं लजीकिया में सुरक्षा बलों की गाड़ियों में आग लगा दी गई.
सीरिया: अलवी मस्जिद पर हमले के बाद दो खेमों के प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 3 लोगों की मौत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









