World News: ताइवान की चीन को चेतावनी, हमला किया तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब – INA NEWS

World News: ताइवान की चीन को चेतावनी, हमला किया तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब – INA NEWS

चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सांसदों को दी गई एक रिपोर्ट में कहा है कि अगर चीन अचानक हमला करता है, तो ताइवान की सेना तुरंत जवाब दे सकती है. साथ ही रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन के हमले के खिलाफ एक्शन लेने के लिए सेना की सभी इकाइयां ऊपर से आदेश का इंतजार किए बिना, अपने स्तर पर फैसले लेकर काम कर सकती हैं.

ताइवान और चीन के बीच लंबे समय से तनाव है. दरअसल, लोकतांत्रिक तरीके से शासित ताइवान को बीजिंग अपना क्षेत्र मानता है. साथ ही चीन बार-बार चेतावनी देता रहा है कि वो अपनी नियमित सैन्य अभ्यासों को अचानक असली युद्ध में बदल सकता है. इसी बीच अब ताइवान ने भी चीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया होने पर एक्शन लेने को लेकर वॉर्निंग दे दी है.

ताइवान ने चीन को लेकर क्या कहा?

ताइपे के अनुसार, चीन की सेना लगभग हर दिन ताइवान के आसपास गतिविधियां करती है. ताइवान का कहना है कि यह एक ग्रे जोन रणनीति का हिस्सा है, जिसमें सीधे युद्ध किए बिना दबाव बनाया जाता है और परेशान किया जाता है, ताकि ताइवान की सेना को लगातार सतर्क रखकर थकाया जा सके.

ताइवान देगा चीन को जवाब?

रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन की सैन्य गतिविधियों की संख्या और स्तर हर साल बढ़ते जा रहे हैं. इसमें उसकी नियमित संयुक्त युद्ध तैयारी गश्त भी शामिल हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि अगर चीनी सैन्य अभ्यास ड्रिल से युद्ध में बदल जाते हैं, तो ऐसे में सेना के पास लड़ाकू अलर्ट स्तर बढ़ाने की तय प्रक्रिया मौजूद है.

ताइवान ने चीन पर लगाया आरोप

रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू बुधवार को इस रिपोर्ट पर सांसदों के सवालों का जवाब देने वाले हैं. मंत्रालय ने यह भी जोड़ा कि चीन ताइवान पर हमला करने का अभ्यास कर रहा है और अपने युद्धपोतों को लगातार प्रशांत महासागर में और आगे यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की ओर तक भेज रहा है.

बयान में कहा गया, चीनी कम्युनिस्टों ने कभी भी ताइवान को अपने में मिलाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है और वो अलग-अलग सैन्य शाखाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण को लगातार तेज कर रहे हैं, जो सिर्फ सैन्य अभ्यासों से आगे बढ़कर अब नियमित, बहु-सेवा और वास्तविक युद्ध पर केंद्रित अभ्यास बनते जा रहे हैं.

चीन ने क्या कहा?

ताइवान की सरकार बीजिंग के संप्रभुता संबंधी दावों को खारिज करती है और कहती है कि सिर्फ द्वीप के लोग ही अपना भविष्य तय कर सकते हैं. सोमवार को चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते चीन से होने वाले खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और युद्ध का डर फैला रहे हैं.

ताइवान की चीन को चेतावनी, हमला किया तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button