World News: विज्ञान से ही बचेगा तालिबान…अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान – INA NEWS

World News: विज्ञान से ही बचेगा तालिबान…अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान – INA NEWS

अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री हबीबुल्लाह आगा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आज के दौर में केवल तलवार से धर्म और देश की रक्षा संभव नहीं है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आधुनिक शिक्षा अपनाएँ, क्योंकि ड्रोन, मिसाइल, बम और हवाई जहाज जैसे हथियार विज्ञान के बिना नहीं बनाए जा सकते.

शवाक जिले (पक्तिया प्रांत) में नए स्कूल भवनों के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि धार्मिक शिक्षा जीवन का मकसद है, लेकिन आधुनिक विज्ञान पानी और खाने जितना जरूरी है.

जब डार्विन की थ्योरी हटाई गई

मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालयों से चार्ल्स डार्विन का इवोल्यूशन सिद्धांत हटाने का दावा किया. उनका कहना था कि अब देश की उच्च शिक्षा प्रणाली पूरी तरह इस्लामी बना दी गई है. यानी एक तरफ शिक्षा मंत्री विज्ञान को ज़रूरी बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उच्च शिक्षा मंत्रालय आधुनिक वैज्ञानिक विचारों को खत्म कर रहा है. यही विरोधाभास अब बहस का मुद्दा बन गया है.

जापान की मदद से बने नए स्कूल

पक्तिया प्रांत में जापान के सहयोग से 18 नए स्कूल भवन बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 196 मिलियन अफगानी खर्च हुए. प्रांत के शिक्षा निदेशक अब्दुल कय्यूम फारूकी के मुताबिक, यह निवेश छात्रों और शिक्षकों की बेहतरी के लिए किया गया है. लेकिन आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि प्रांत के आधे से अधिक स्कूलों के पास अभी भी भवन नहीं हैं और बच्चे खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं.

कबायली बुज़ुर्गों की मांग

पक्तिया के कबायली बुज़ुर्गों ने सरकार से अपील की है कि केवल भवन बनाना काफी नहीं, बल्कि प्रोफेशनल शिक्षक, अच्छी किताबें और बुनियादी सुविधाएँ भी जरूरी हैं. बुज़ुर्ग अकल गुल का कहना था कि इस्लामिक अमीरात को चाहिए कि किताबों को बेहतर तरीके से तैयार करे ताकि छात्रों को सही तालीम मिल सके. वहीं बुज़ुर्ग हामिश ने मंत्री की बातों को लागू करने की मांग करते हुए कहा कि हमें किताबों और स्कूलों की बेहद जरूरत है.

विज्ञान से ही बचेगा तालिबान…अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button