World News: इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, दोनों देशों ने बंद किए अपने एयरस्पेस – INA NEWS

World News: इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, दोनों देशों ने बंद किए अपने एयरस्पेस – INA NEWS

इजराइल और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से भारी तनाव देखने को मिल रहा था. ऐसी आशंका थी कि इजराइल किसी भी वक्त हमला कर सकता है. ठीक वैसा ही हुआ शुक्रवार तड़के सुबह इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है. इस हमले के बाद से ही यरुशलम और अन्य शहरों में सायरन बजे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इजराइल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है. दोनों देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं.

इजराइली हमले के बाद ईरान ने शुक्रवार को देश के प्रमुख एयरस्पेस तेहरान के बाहर इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ाने के लिए रोक लगा दी है. इससे पहले ईरान ने इजराइल हमास युद्ध के दौरान भी हमले एयरपोर्ट बंद किए थे. इजराइल ने इन ताजा हमलों में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इसके अलावा इजराइल ने भी अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं.

इजराइल की तरफ से ये हमला ऐसे समय में किया गया है. जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ गया है. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने गुरुवार को 20 साल में पहली बार ईरान की निंदा की है. इसके जवाब में ईरान की तरफ से साफ कहा गया कि वो तीसरा संवर्धन स्थल स्थापित करेगा और कुछ सेंट्रीफ्यूज को अधिक उन्नत सेंट्रीफ्यूज से बदल देगा.

अमेरिका को परमाणु हथियार से क्या खतरा?

इजराइल और ईरान का ये विवाद कोई नया नहीं है. इजराइल सालों से कहता आ रहा है कि वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा. हालांकि ईरान कई बार दावा कर चुका है कि वह परमाणु हथियार बना सकता है. ईरान का दावा है कि वह इसका इस्तेमाल सिर्फ बिजली और मेडिकल साइंस के लिए कर रहा है. हालांकि अमेरिका और इजराइल को पूरा शक है कि ईरान चोरी छिपे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है.

ईरान को परमाणु हथियार न बनाने देने के पीछे की वजह डर है. अमेरिका को डर है कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार आ जाता है तो ये खाडी देशों, इजराइल और अमेरिका के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. यही कारण है कि अमेरिका भी नहीं चाहता कि ईरान परमाणु हथियार बनाए.

तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत और इजराइल के साथ बने तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. नए टेंशन के बीच ब्रेंट क्रूड तेल $6970 प्रति बैरल पहुंच गया—सबसे बड़ी एक दिन की तेजी इस साल हुई.

अमेरिका ने पहले ही हटाए ईरान से सैनिक

इजराइल और ईरान के बीच पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा से तनाव बढ़ गया है. लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि किसी भी इजराइल हमला कर सकता है. इस बात की पुष्टी अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को बाद और पुख्ता हो गई थी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि अमेरिका मिडिल-ईस्ट के कुछ देशों से अपने सैनिकों को हटा रहा है, क्योंकि वहां हालात खतरनाक हो सकते हैं.

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, दोनों देशों ने बंद किए अपने एयरस्पेस

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button