World News: तहे दिल से धन्यवाद… ट्रंप के अच्छे दोस्त वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब – INA NEWS


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले- बदले नजर आ रहे हैं. भारत पर टैरिफ लगाने के बाद वे पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ उनकी तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब ट्रंप की तारीफों का जवाब दिया है. पीएम मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर पॉजिटिव बयानों की तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि वह ट्रंप की भावनाओं की गहराई से कद्र करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के पॉजिटिव मूल्यांकन की हम तहे दिल से तारीफ करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं. भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.
Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump’s sentiments and positive assessment of our ties.
India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले थे ट्रंप
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने कार्यालय ओवल ऑफिस में शुक्रवार को कहा था, मैं हमेशा (नरेन्द्र) मोदी का दोस्त रहूंगा. वह शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं.
इसके पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है. ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो. ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की थी.
SCO समिट के बाद बदले ट्रंप के सुर
चीन में आयोजित हुए SCO समिट के बाद से ही ट्रंप के तेवर बदलने शुरू हो गए हैं. हालांकि वे कभी भारत को खोने का दुख जाहिर करते हैं. तो वहीं बातों ही बातों में धमकी देते नजर आते हैं. कुल मिलाकर यह है कि अमेरिकी टैरिफ पर भारत ने अपनी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसके साथ ही रूस के साथ तेल की खरीदारी भी जारी है. यही कारण है कि ट्रंप को अब भारत को खोने का डर सता रहा है.
तहे दिल से धन्यवाद… ट्रंप के अच्छे दोस्त वाले बयान पर पीएम मोदी का जवाब
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









