World News: खैबर पख्तूनख्वा में 15 दिनों में तीसरा फिदायीन हमला, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 3 सैनिकों की मौत – INA NEWS

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत के बन्नू जिले में एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ. इस हमले में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई. मरने वालों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी भी शामिल थे. एक आम नागरिक की भी जान गई. कई अन्य सैनिक घायल हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार कर्नल गुल फराज समेत कुल पांच सैनिकों की मौत हुई और चार अन्य घायल हैं. यह पिछले 15 दिनों में तीसरा और सिर्फ 5 दिनों में दूसरा आत्मघाती हमला है.

यह हमला बन्नू के सरार दरगाह इलाके में हुआ. एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी मोटरसाइकिल रिक्शा को सुरक्षा बलों के MRP (माइन-रेजिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड) वाहन से टकरा दिया. MRP वाहन खास तौर पर ऐसे हमलों को झेलने के लिए बनाया जाता है, लेकिन विस्फोट बहुत जोरदार था, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा. हमले के समय कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल खुफिया जानकारी के आधार पर चल रहे ऑपरेशन में शामिल थे. जैसे ही वह वाहन से बाहर निकल रहे थे, तभी धमाका हुआ और उनकी मौत हो गई.

खोस्त प्रांत में ड्रोन देखे गए

इससे पहले अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के ऊपर ड्रोन देखे जाने की भी खबरें आई थीं. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. अब तक पांच आतंकियों को मार गिराया गया है और कार्रवाई जारी है. किसी भी संगठन ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन शक है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ हो सकता है.

TTP पहले भी इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बना चुका है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत अफगानिस्तान की सीमा से लगा है, यहां हाल के वर्षों में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं. इसी हफ्ते बाजौर जिले में भी TTP ने एक चेकपोस्ट पर विस्फोटकों से भरा वाहन टकरा दिया था. उस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 11 सुरक्षाकर्मी शामिल थे.

TTP की बढ़ती सक्रियता

TTP ने पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में हमलों को तेज कर रही है. संगठन का मकसद सरकार को गिराकर अपनी कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा लागू करना है. पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि TTP हमले और ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करता है. हालांकि अफगानिस्तान लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है.

यह भी पढ़ें: ईरान से तनाव के बीच सऊदी से न्यूक्लियर डील करेगा US, क्यों उठे सवाल?

खैबर पख्तूनख्वा में 15 दिनों में तीसरा फिदायीन हमला, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 3 सैनिकों की मौत


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News