World News: चीन में ट्रायल ट्रेन ने 11 मजदूरों को कुचला, रेल पटरी पर कर रहे थे काम – INA NEWS

World News: चीन में ट्रायल ट्रेन ने 11 मजदूरों को कुचला, रेल पटरी पर कर रहे थे काम – INA NEWS

चीन में एक ट्रायल ट्रेन ने 11 मजदूरों को कुचल दिया है, जिससे सभी की मौत हो गई है. 2 मजदूरों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. ट्रेन से भूकंप परीक्षण का सामान ले जाया जा रहा था. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. रेलवे और आपात विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

चीन की सरकारी मीडिया सीसीटीवी के मुताबिक भूकंपीय उपकरणों के परीक्षण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रायल ट्रेन कुनमिंग के लुओयांगझेन स्टेशन पर मजदूरों से टकरा गई. यहां मजदूर पटरी पर काम कर रहे थे.

घुमावदार ट्रैक पर हो गया हादसा

रेलवे के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा- ट्रेन भूकंप का पता लगाने वाले उपकरणों का परीक्षण कर रही थी. इसी दौरान जब ट्रेन शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के घुमावदार हिस्से की तरफ गई, वहां हादसा हो गया.

अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है, लेकिन कहा जा रहा है कि सिग्नल फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है. ट्रेन के ड्राइवर यह नहीं जान पाए कि आगे ट्रैक पर काम हो रहा है.

चीन में ट्रायल ट्रेन ने 11 मजदूरों को कुचला, रेल पटरी पर कर रहे थे काम

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button