World News: ट्रंप रुकेंगे नहीं और खामेनेई झुकेंगे नहीं… अगले 48 घंटे में अरब में छिड़ेगा महासंग्राम! – INA NEWS

World News: ट्रंप रुकेंगे नहीं और खामेनेई झुकेंगे नहीं… अगले 48 घंटे में अरब में छिड़ेगा महासंग्राम! – INA NEWS

ईरान और इजराइल के बीच लंबे समय से जारी टकराव अब सीधे अमेरिका की दहलीज पर आ गया है. इजरायल के साथ जंग में अमेरिका के उतरने की आशंका के बाद ईरान ने खुली चेतावनी दे दी है. ट्रंप के आक्रामक तेवर और खामेनेई की चेतावनी के बीच अब टकराव टालने की गुंजाइश लगभग खत्म होती दिख रही है. इजराइल की बमबारी के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर और दफ्तर तक को निशाना बनाया गया. उधर, अमेरिका ने अरब में सैन्य जमावड़ा तेज कर दिया है. अब सवाल है, क्या अगला कदम खुली जंग का होगा?

खामेनेई के संबोधन के बाद भी इजराइल ने खामेनेई के खिलाफ सीधा हमला शुरू कर दिया है. ईरान के सर्वोच्च नेता के बंकर, दफ्तर और निजी ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई गईं. बमबारी उस वक्त हुई जब खामेनेई का संदेश टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा था. इस हमले के बाद खामेनेई के जिंदा होने या सुरक्षित होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

ट्रंप की चेतावनी के बाद तेज हुआ इजराइली हमला

हमले से ठीक एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को खामेनेई की लोकेशन का पता है. इसके बाद इजराइल की ओर से खामेनेई पर सीधा हमला होना यह संकेत देता है कि वॉशिंगटन और तेल अवीव की रणनीति अब पूरी तरह एकजुट हो चुकी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रंप ने G7 मीटिंग बीच में छोड़कर सिचुएशन रूम में बैठक की और इसके बाद अमेरिका की सैन्य तैनाती बढ़ा दी गई. हालांकि बुधवार को खामेनेई ने अपने संबोधन में ट्रंप को चेतावनी भी दी कि वो अमेरिका को तबाह कर देंगे.

अरब में अमेरिकी सैन्य हलचल से जंग के संकेत

अमेरिका ने सऊदी अरब, बहरीन, कतर और UAE के बेस पर B-2 बॉम्बर, F-35 स्टेल्थ फाइटर और KC-135 टैंकर तैनात कर दिए हैं. इससे साफ है कि अमेरिका एयरस्ट्राइक की तैयारी में है. अमेरिकी नौसेना का एक बड़ा बेड़ा बहरीन से रवाना हो चुका है, जिसमें माइंस हटाने वाले जहाज भी शामिल हैं. यह इशारा है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.

ईरान की मिसाइलें और खामेनेई का संबोधन

ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. ईरानी नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद नवाबियान ने कहा है कि अमेरिका अगर हमला करता है तो 50,000 ताबूत तैयार रखे. ईरान की सेजिल मिसाइलें 2500 किमी तक मार कर सकती हैं और सभी अमेरिकी बेस उनकी रेंज में हैं. ईरान के पास इतनी रफ्तार की मिसाइलें हैं जिन्हें अमेरिका का डिफेंस सिस्टम भी नहीं रोक सकता. वहीं खामेनेई ने भी संबोधन में अमेरिका को खुलकर चेतावनी दी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जंग की जमीन तैयार

US आर्मी की रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइन्स बिछाने की तैयारी कर रहा है ताकि अमेरिका के नेवल बेड़े को रोका जा सके. यह जलमार्ग दुनिया के तेल व्यापार का सबसे अहम रूट है. अगर ये बंद हुआ तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है. ऐसे में जंग का असर केवल अरब तक सीमित नहीं रहेगा.

खामेनेई की सीधी चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा है कि अमेरिका धमकी देकर ईरान को नहीं झुका सकता. अगर अमेरिका जंग चाहता है तो उसे उसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिकी बेसों पर हमला करना ज्यादा आसान है क्योंकि वो तय और खुले ठिकाने हैं.

अमेरिका के साथ कौन?

ईरान को चीन और रूस का समर्थन मिल रहा है. चीन से ईरान में भारी मात्रा में सैन्य कार्गो पहुंचे हैं. वहीं, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई है जिसमें अरब में बढ़ते तनाव पर रणनीतिक चर्चा की गई. अगर अमेरिका जंग में उतरता है तो यह टकराव विश्व युद्ध जैसे हालात में बदल सकता है.

ट्रंप रुकेंगे नहीं और खामेनेई झुकेंगे नहीं… अगले 48 घंटे में अरब में छिड़ेगा महासंग्राम!

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button