World News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छिड़ी जंग, तालिबान ने PAK एयरफोर्स का जेट मार गिराया – INA NEWS

अफगानिस्तान के हमले के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों में एयरस्ट्राइक कर दिया है. वहीं सुरक्षा सूत्रों ने टोलोन्यूज को बताया कि अफगान बलों ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है जो अफगानिस्तान के एयर स्पेस में घुस गया था. बता दें, अफगानिस्तान की सेना ने गुरुवार रात पाकिस्तान पर सीमा पार हमला किया और दावा किया कि उसने लगभग 19 पाकिस्तानी सेना चौकियों पर कब्जा कर लिया है और 55 सैनिकों को मार दिया है.

वहीं अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने एक्स पर लिखा कि शुक्रवार (आज) तड़के पाकिस्तान की कायर सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ इलाकों पर बमबारी की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ.

दरअसल हाल ही में पाकिस्तान की तरफ से किए गए एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान की सेना ने गुरुवार को पाकिस्तान पर हमला किया. अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया कि उसने 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और एक मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है. इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने रविवार के हवाई हमलों को क्षेत्र में पनाह दिए आतंकवादियों पर हमला बताया था. गुरुवार को उसने सीमा पर झड़पों की पुष्टि की, लेकिन सैन्य चौकियों पर कब्ज़ा करने के दावों को खारिज कर दिया. उसने अफगानिस्तान के हमले को अकारण बताया.

अफ़गान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने गुरुवार रात एक पोस्ट में कहा, पाकिस्तानी सेना के बार-बार किए गए विद्रोहों और बगावत के जवाब में, डूरंड रेखा के साथ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान चलाए गए. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जवाबी हमले सीमा के साथ पांच प्रांतों में हो रहे हैं. दोनों देशों की 2,611 किलोमीटर (1,622 मील) लंबी सीमा को डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है, जिसे अफगानिस्तान ने औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है.

खबर अपडेट हो रही है….

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छिड़ी जंग, तालिबान ने PAK एयरफोर्स का जेट मार गिराया


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News