World News: क्या होगा ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट का नाम? अमेजन-गूगल से लेकर ये कंपनियां कर रहीं फंडिंग – INA NEWS

World News: क्या होगा ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट का नाम? अमेजन-गूगल से लेकर ये कंपनियां कर रहीं फंडिंग – INA NEWS

अमेरिका में व्हाइट हाउस के एक ईस्ट विंग को गिरा दिया गया है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के ड्रीम प्रोजक्ट पर काम किया जा रहा है. इसी के बाद सवाल पूछे जा रहे थे कि इस 300 मिलियन डॉलर के बॉलरूम प्रोजेक्ट का क्या नाम होगा. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने नए व्हाइट हाउस बॉलरूम का नाम अपने ही नाम पर रखने की योजना बना रहे हैं.

अधिकारियों के अनुसार, इसे पहले से ही द प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप बॉलरूम कहा जा रहा है और एबीसी न्यूज को बताया गया कि यह नाम शायद कायम रहेगा. ट्रंप ने अभी तक इस नाम की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है. जब एबीसी न्यूज की चीफ व्हाइट हाउस संवाददाता मैरी ब्रूस ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने नाम तय कर लिया है, तो ट्रंप मुस्कराए और बोले, मैं अभी इस पर कुछ नहीं कहूंगा.

कितनी लागत से बन रहा प्रोजेक्ट

राष्ट्रपति पहले भी अपने निर्माण कार्यों को अपने नाम से ब्रांड करते रहे हैं. 90,000 वर्ग फीट का यह बॉलरूम व्हाइट हाउस के पूरे ईस्ट विंग को गिराने के बाद बनाया जा रहा है. एक व्हाइट हाउस अधिकारी ने पुष्टि की कि इस परियोजना के लिए 350 मिलियन डॉलर जुटाए गए हैं, जबकि निर्माण पर अभी 300 मिलियन डॉलर खर्च हो चुके हैं.

अधिकारी ने कहा कि ट्रंप को बॉलरूम के लिए इतना पॉजिटिव और जबरदस्त समर्थन मिला है कि उन्हें अब भी दान मिल रहे हैं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि अतिरिक्त 50 मिलियन डॉलर का क्या होगा.

जब ट्रंप से पूछा गया कि वो अपनी जेब से कितना पैसा लगाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया: ओह, करोड़ों डॉलर. हां. खैर, मैं वैसे भी देता हूं, आप जानते हैं, मैं व्हाइट हाउस को बहुत पैसा देता हूं. व्हाइट हाउस, जैसा कि आप जानते हैं, मैं अपनी सैलरी देता हूं और आमतौर पर मैं चाहता हूं कि वो व्हाइट हाउस के कामों में जाए.

कौन-कौन सी कंपनी दे रही हैं फंड?

बॉलरूम के लिए फंडरेजिंग उम्मीदों से कहीं ज्यादा रही है, समर्थकों ने अनुमानित निर्माण लागत से भी अधिक धनराशि दी है. ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से करोड़ों डॉलर का योगदान देने का निर्णय लिया है. व्हाइट हाउस ने यह खुलासा नहीं किया कि दानदाता कितनी राशि का योगदान देंगे. अन्य प्रमुख दानदाताओं जिनमें से कुछ हाल ही में अमेरिका में कानूनी विवादों में भी शामिल रहे हैं के नाम उस लिस्ट में हैं जिसे व्हाइट हाउस ने मीडिया को उपलब्ध कराया है. इसमें शामिल हैं-

यूट्यूब 22 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगा, जो 2021 में कैपिटल हिल पर हुए दंगे के बाद उसके खाते के निलंबन से संबंधित मुकदमे के निपटारे के रूप में ट्रंप के साथ किए गए कानूनी समझौते का हिस्सा है. यूट्यूब और गूगल दोनों एक ही मूल कंपनी, अल्फाबेट, के स्वामित्व में हैं.

अमेज़न, एप्पल, कॉइनबेस, गूगल, लॉकहीड मार्टिन, माइक्रोसॉफ्ट, लटनिक परिवार, और विंकलेवॉस जुड़वां भाई.

सूची में शामिल कंपनियां

  1. अल्ट्रिया ग्रुप
  2. बूज़ एलेन हैमिल्टन
  3. कैटरपिलर
  4. कॉमकास्ट
  5. जे. पेपे और एमिलिया फैंजुल
  6. हार्ड रॉक इंटरनेशनल
  7. एचपी
  8. मेटा प्लेटफॉर्म्स
  9. माइक्रोन टेक्नोलॉजी
  10. नेक्स्टएरा एनर्जी
  11. पैलन्टियर टेक्नोलॉजीज
  12. रिपल
  13. रेनॉल्ड्स अमेरिकन
  14. टी-मोबाइल
  15. टेथर अमेरिका
  16. यूनियन पैसिफिक
  17. एडेलसन फैमिली फाउंडेशन
  18. स्टीफन ई. ब्रॉडी
  19. बेटी वोल्ड जॉनसन फाउंडेशन
  20. चार्ल्स और मैरिसा कैस्करिला
  21. एडवर्ड और शैरी ग्लेज़र
  22. हेरॉल्ड हैम
  23. बेंजामिन लियोन जूनियर
  24. लौरा और आइज़ैक पर्लमटर फाउंडेशन
  25. स्टीफन ए. श्वार्ज़मैन
  26. कॉनस्टेंटिन सोकोलोव
  27. केली लॉफलर और जेफ स्प्रेचर
  28. पाओलो टिरामानी

यह बॉलरूम समारोहों, आयोजनों और राजकीय कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे व्हाइट हाउस पर ट्रंप की छाप और गहरी हो जाएगी.

क्या होगा ट्रंप के बॉलरूम प्रोजेक्ट का नाम? अमेजन-गूगल से लेकर ये कंपनियां कर रहीं फंडिंग

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button