World News: जहां अमेरिका ने किया था सबसे बड़ा हमला, इजराइल ने भी वहीं दागे मिसाइल, ईरान में मची तबाही – INA NEWS

World News: जहां अमेरिका ने किया था सबसे बड़ा हमला, इजराइल ने भी वहीं दागे मिसाइल, ईरान में मची तबाही – INA NEWS

ईरान के ऊपर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है. ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि ईरान के फोर्डो स्थित अंडरग्राउड न्यूक्लियर फैसिलिटी पर सोमवार को हमला हुआ है. हालांकि इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. अन्य ईरानी मीडिया की ओर से भी प्रसारित की गई रिपोर्ट में नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं है, न ही यह बताया गया कि हमला किसने किया है.

हालांकि, सोमवार को भी इजराइल ने पूरे दिन ईरान पर हवाई हमले जारी रखे हैं. अमेरिका ने रविवार को फोर्डो सहित तीन ईरानी परमाणु संयंत्रों पर बड़ा हमला किया था, जिसके लिए अत्याधुनिक बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया था.

फोर्डो इज गोन- ट्रंप

रविवार को ट्रंप ने अपने बयान में कहा था कि शनिवार रात हमने ईरान की तीन परमाणु केंद्र फोर्डो, नतांज और इस्फाहान को निशाना बनाया. उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म कर दिया है. अब 24 घंटो के अंदर इस संयंत्र को दोबारा निशाना बनाया गया है.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर यह हमला 10 दिन पहले शुरू हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में पहली बार अमेरिका प्रत्यक्ष सैन्य भागीदारी थी और इतिहास में पहली बार अमेरिका ने ईरान पर सीधे हमला किया है.

ईरान ने किया था हमले का विरोध

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (Iran’s Atomic Energy Organisation) ने कहा कि उसके परमाणु स्थलों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं, लेकिन उसने अमेरिकी हमलों से होने वाले नुकसान के बारे में नहीं बताया है, जिसका ऐलान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था.

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हमलों के ‘हमेशा के लिए परिणाम’ होंगे और कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र चार्टर और उसके प्रावधानों के तहत खुद का बचाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

जहां अमेरिका ने किया था सबसे बड़ा हमला, इजराइल ने भी वहीं दागे मिसाइल, ईरान में मची तबाही

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button