World News: कहां है ईरानी प्रदर्शनकारी इरफान सोल्तानी, अब भी दी जा सकती है फांसी? बना हुआ है खतरा – INA NEWS

World News: कहां है ईरानी प्रदर्शनकारी इरफान सोल्तानी, अब भी दी जा सकती है फांसी? बना हुआ है खतरा – INA NEWS

ईरान में हाल ही में विरोध प्रदर्शन बहुत तेज हो गए थे. इसी के बाद सामने आया कि प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए इरफान सोल्तानी को फांसी की सजा दी जाएगी. यह खबर तेज होने के बाद जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अब ईरान प्रदर्शनकारियों को सजा-ए-मौत नहीं देगा. वहीं, दूसरी तरफ एक मानवाधिकार संगठन के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के आरोप में हिरासत में लिए गए एक ईरानी दुकानदार इरफान को अब भी फांसी का गंभीर खतरा बना हुआ है.

नॉर्वे स्थित मानवाधिकार संगठन हेंगॉ (Hengaw Organisation for Human Rights) के मुताबिक, 26 साल के इरफान सोल्तानी को पिछले हफ्ते हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था. संगठन का कहना है कि सोल्तानी पर मुकदमा चलाया गया, उन्हें दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई.

इरफान को फांसी का खतरा?

एक रिपोर्ट के अनुसार, सोल्तानी को बुधवार को फांसी दी जानी थी. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के बाद — जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी तो अमेरिका बहुत कड़ा कदम उठाएगा. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि सोल्तानी को फांसी नहीं दी जाएगी. लेकिन, हेंगॉ का कहना है कि फांसी की सजा रद्द नहीं की गई है, सिर्फ कुछ समय के लिए टाल दी गई है. संगठन ने यह जानकारी सोल्तानी के परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से दी है.

हेंगॉ की प्रतिनिधि अरीना मोरादी ने कहा, हमें अब भी उसकी जान को लेकर चिंता है. उन्होंने बताया कि ईरान में कई बार सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद फांसी दे दी जाती है, जबकि कुछ मामलों में महीनों या सालों बाद बिना किसी चेतावनी के सजा लागू कर दी जाती है.

कहां है इरफान सोल्तानी?

इस समय इरफान सोल्तानी को कराज स्थित गेजेल हेसार जेल में रखा गया है. मोरादी ने कहा कि इस जेल में यातना दिए जाने की पूरी संभावना रहती है. उन्होंने यह भी बताया कि राजनीतिक कैदियों से अक्सर जबरदस्ती कबूलनामे करवाए जाते हैं, जिन्हें बाद में सजा को सही ठहराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, भले ही आरोपों को अदालत या वकील के सामने नकार दिया जाए.

इरफान पर क्या आरोप हैं?

ईरान की न्यायपालिका का कहना है कि सोल्तानी पर देश की आंतरिक सुरक्षा के खिलाफ साजिश रचने और शासन के खिलाफ प्रचार करने के आरोप हैं. न्यायपालिका ने यह भी कहा कि अगर अदालत इन आरोपों की पुष्टि करती है, तब भी ऐसे मामलों में मौत की सजा नहीं दी जाती.

हजारों लोगों को हिरासत में लिया

हेंगॉ ने चेतावनी दी है कि सोल्तानी का मामला अकेला नहीं है, बल्कि चल रही कार्रवाई से जुड़े हजारों मामलों में से एक है. अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के आंकड़ों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अब तक कम से कम 2,677 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 2,478 प्रदर्शनकारी शामिल हैं. संगठन के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या बढ़कर 19,097 तक पहुंच गई है.

अरीना मोरादी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों और मारे गए लोगों के परिवारों पर भी भारी दबाव बनाया जा रहा है. घरों पर छापे, सैटेलाइट डिश जब्त करना और इंटरनेट बंद करना आम हो गया है, जिससे लोगों का आपस में संपर्क टूट रहा है. कुछ मामलों में, परिवारों को हिरासत में मारे गए अपने रिश्तेदारों के शव लेने के लिए अधिकारियों को पैसे तक देने पड़ते हैं.

कहां है ईरानी प्रदर्शनकारी इरफान सोल्तानी, अब भी दी जा सकती है फांसी? बना हुआ है खतरा

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button