World News: कौन है हमास का वो आखिरी कमांडर, जो गाजा डील पर लेगा फाइनल फैसला – INA NEWS


गाजा में इजराइल के साथ युद्ध विराम होगा या नहीं, यह सिर्फ एक शख्स के हाथ में है. वो शख्स है हमास का आखिरी कमांडर- इज अल दीन-हदाद. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति का जो प्रस्ताव दिया है, उस पर हमास की तरफ से इज अल दीन-हदाद को ही फैसला लेना है. हदाद अगर प्रस्ताव से सहमत होते हैं तो जंग रोकने की कवायद शुरू हो जाएगी.
द टेलीग्राफ के मुताबिक कतर और मिस्र के वार्ताकारों ने डोनाल्ड ट्रंप का शांति प्रस्ताव हदाद को सौंप दिया है. हदाद को जवाब देने के लिए अमेरिका की तरफ से 4 दिन का वक्त मिला है.
कौन है इज अल दीन-हदाद?
इज अल दीन-हदाद हमास का आखिरी सैन्य कमांडर है. हमास को लेकर वर्तमान में सभी बड़े फैसले हदाद ही लेते हैं. याह्या सिनवार की हत्या के बाद हदाद को हमास की कमान मिली थी. हदाद को हमास के भीतर अबू सुहैब के नाम से भी जाना जाता है.
सुहैब हमास का संस्थापक सदस्य है. 1987 में वे हमास से जुड़ गए और तब से इजराइल के खिलाफ लड़ रहे हैं. सुहैब को मारने के लिए दर्जनों ऑपरेशन चलाए गए हैं, लेकिन सब नाकाम रहा है. सुहैब फिलिस्तीन की लड़ाई में अपना पूरा परिवार खो चुका है.
अक्टूबर 2023 में जब हमास और हिजबुल्लाह ने इजराइल पर एक साथ अटैक किया था. उस वक्त सुहैब को गाजा डिविजन की कमांड मिली थी. सुहैब ही पूरे मामले की देखरेख कर रहे थे.
सुहैब को अंडरग्राउंड ऑपरेशन चलाने में माहिर माना जाता है. सुहैब गाजा से तुर्की और कतर की यात्रा अंडरग्राउंड तरीके से ही करते हैं.
ट्रंप के प्रस्ताव से नाराज हैं सुहैब
बीबीसी अरबी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रंप ने जो शांति समझौते का प्रस्ताव दिया है, उससे सुहैब नाराज हैं. सुहैब ने अपनी टीम के साथ मीटिंग में इस प्रस्ताव को नहीं मानने की बात कही है. सुहैब का कहना है कि युद्ध रुके या नहीं रुके, अमेरिका और इजराइल की कोशिश हमास को खत्म करने की है.
डोनाल्ड ट्रंप ने जो 20 सूत्रीय प्रस्ताव दिया है, उसके मुताबिक जंग के खत्म होते ही हमास को हथियार डालने होंगे. हमास के लिए नए फिलिस्तीन में कोई जगह नहीं है.
सुहैब के मुताबिक जब हमास को खत्म ही करना है तो हमास लड़कर खत्म होगा. हालांकि, मिस्र और कतर की कोशिश हमास को मनाने की है. कतर ने अमेरिका से इसको लेकर संपर्क भी साधा है.
कौन है हमास का वो आखिरी कमांडर, जो गाजा डील पर लेगा फाइनल फैसला
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









