World News: सऊदी-यूएई से ईरान जंग का खर्च क्यों वसूलेगा अमेरिका, 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा खेल – INA NEWS

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लैविट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही खाड़ी देशों से ईरान के खिलाफ चल रही जंग का खर्च उठाने को कह सकते हैं. इसे कॉस्ट-शेयरिंग मॉडल कहा जा रहा है. यानी जंग का पूरा खर्च अमेरिका अकेले नहीं उठाएगा. लेकिन सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्यों?
1. पहले भी ऐसा हो चुका है
1990 के खाड़ी युद्ध में अमेरिका ने करीब 61 बिलियन डॉलर खर्च किए थे. उस समय सऊदी अरब, कुवैत और अन्य खाड़ी देशों के साथ जापान और जर्मनी जैसे देशों ने मिलकर लगभग 56 बिलियन डॉलर अमेरिका को दिए थे. यानी जंग का ज्यादातर खर्च सहयोगी देशों ने उठाया था. अब अमेरिका उसी पुराने मॉडल को फिर से लागू करना चाहता है, ताकि उसका आर्थिक बोझ कम हो सके.
2. सुरक्षा के बदले पैसे
खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब और यूएई की सुरक्षा काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है. वहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी हैं और जरूरत पड़ने पर अमेरिका उनकी रक्षा करता है. अगर अमेरिका अपनी सुरक्षा हटा ले, तो इन देशों के सामने बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. ऐसे में अमेरिका कह सकता है कि अगर सुरक्षा चाहिए, तो उसका खर्च भी देना होगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका पीछे हटता है, तो इलाके में ईरान या तुर्की का प्रभाव बढ़ सकता है. इसलिए खाड़ी देश अमेरिका को पैसा देने के लिए मजबूर हो सकते हैं.
3. जंग के बाद खाड़ी देशों को फायदा
ईरान की वजह से खाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से तनाव बना हुआ है. फारस की खाड़ी से लेकर लाल सागर तक जहाजों और तेल सप्लाई पर खतरा बना रहता है. अगर यह जंग खत्म होती है और अमेरिका-ईरान के बीच कोई समझौता होता है, तो इस इलाके में शांति आ सकती है. इससे सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों को फायदा होगा. तेल का व्यापार सुरक्षित होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इसी आधार पर अमेरिका खर्च देने की मांग कर सकता है.
जंग पर कितना खर्च हो रहा है?
ईरान के खिलाफ इस जंग में अमेरिका अब तक करीब 35 बिलियन डॉलर (करीब 3.22 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर चुका है. यह खर्च लगातार बढ़ रहा है. शुरुआत के कुछ दिनों में ही 11.3 बिलियन डॉलर खर्च हो गए थे. अभी अमेरिका हर सेकंड करीब 10,300 डॉलर (9.5 लाख रुपये), हर घंटे 37 मिलियन डॉलर (करीब 340 करोड़ रुपये) और हर दिन लगभग 890 मिलियन डॉलर (8,455 करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है.
यह भी पढ़ें: तेल चाहिए तो हमसे लो वरना होर्मुज में खुद लड़ोइन देशों को ट्रंप का सख्त फरमान
सऊदी-यूएई से ईरान जंग का खर्च क्यों वसूलेगा अमेरिका, 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा खेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








