World News: US ने अफगानिस्तान को ‘स्टेट स्पॉन्सर’ क्यों किया घोषित? तालिबान सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – INA NEWS

अमेरिका ने अफगानिस्तान को ‘स्टेट स्पॉन्सर’ देश घोषित किया है. US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है. रुबियो ने अमेरिका ने तालिबान शासन द्वारा अमेरिकी नागरिकों के अवैध अपहरण की कड़ी निंदा की है. साथ ही अफगानिस्तान के तालिबान के शासन की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार पॉलिसी में छूट पाने के लिए आतंकी तरीकों का इस्तेमाल कर रही है.

US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मैं अफगानिस्तान को को गलत तरीके से हिरासत में लिए गए लोगों का स्टेट स्पॉन्सर घोषित कर रहा हूं. तालिबान पॉलिसी में छूट पाने के लिए आतंकवादी तरीकों का इस्तेमाल करता रहता है, लेकिन यह इस सरकार के तहत काम नहीं करेगा. अफगान की तालिबान सरकार को डेनिस कोयल, महमूद हबीबी और अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिरासत में लिए गए सभी अमेरिकियों को रिहा करना होगा.’ रुबियो के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं, अगर अफगान की तालिबान सरकार बात नहीं मानती है तो आने वाले समय में एक युद्ध और देखने को मिल सकता है.

अमेरिकी नागरिकों को तुरंत रिहा किया जाए

विदेश मंत्री रूबियो ने आगे कहा कि, मौजूदा समय को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों के लिए अफगानिस्तान की यात्रा करना सुरक्षित नहीं है. इसके पीछे सबसे बड़ी तालिबान सरकार है. वहां की सरकार अमेरिकी नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके में हिरासत में रख रही है.

हाल ही में तालिबानी सरकार ने अमेरिकी नागरिक डेनिस कॉयल, महबूब हबीबी और अन्य कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है. उनसे अमेरिकी नागरिकों को तुरंत रिहा करने की मांग की गई है. साथ ही बंधक कूटनीति को हमेशा के लिए बंद करने को कहा गया है.

स्टेट स्पॉन्सर कहलाने वाला दूसर देश बना अफगानिस्तान

अमेरिका ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार स्टेट स्पॉन्सर घोषित किया है. इससे पहले यूएस ने ईरान को 27 फरवरी को यह दर्जा दिया था. जिसके बाद अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए. ये जंग अभी भी जारी है. ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्य में अमेरिका एक बार फिर अफगानिस्तान की मौजूदा तालिबान सरकार के खिलाफ जंग छेड़ सकता है.

स्टेट स्पॉन्सर्ड क्या है?

आखिर स्टेट स्पॉन्सर्ड है क्या? दरअसल, जब कोई भी राष्ट्र आतंकवादियों को आर्थिक रूप से मदद करता है तो वह स्टेट स्पॉन्सर्ड कहलाता है. इसे दूसरे शब्दों में कहें तो राज्य प्रायोजित आतंकवाद का अर्थ है कि कोई राज्य राज्य नीति के तहत आतंकवादी गतिविधियों को सक्रिय रूप से वित्त पोषित करता है.

US ने अफगानिस्तान को ‘स्टेट स्पॉन्सर’ क्यों किया घोषित? तालिबान सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News