World News: इजराइल से टशन के बीच ईरान की ये मदद करेगा सऊदी अरब, किया ऐलान – INA NEWS

World News: इजराइल से टशन के बीच ईरान की ये मदद करेगा सऊदी अरब, किया ऐलान – INA NEWS

इजराइल से जंग के बीच खाड़ी देश सऊदी अरब ने ईरान की बड़ी मदद करने की घोषणा की है. सऊदी के किंग सलमान ने कहा है कि जो भी ईरान के नागरिक हज यात्रा पर आए हैं और अब तक घर नहीं जा पाए हैं, उन्हें सऊदी से जबरन नहीं निकाला जाएगा.

किंग सलमान ने सऊदी के हज और उमराह विभाग से इन यात्रियों के ठहरने की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा है. सलमान ने कहा है कि जब तक ईरान में शांति नहीं आती है, तब तक ये लोग यहीं पर रहेंगे.

रहने और खाने की व्यवस्था करेगा सऊदी

अरब न्यूज के मुताबिक हज 2025 में आए इन यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था सऊदी की सरकार करेगी. किंग सलमान ने अधिकारियों से कहा है कि इन तीर्थयात्रियों के सम्मान में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, जिससे गलत संदेश दुनिया में जाए.

कहा जा रहा है कि इन यात्रियों की मदद से संबंधित प्रस्ताव को क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने किंग के पास किया था, जिसे किंग सलमान ने तुरंत स्वीकार लिया.

80 हजार से ज्याद ईरानी हज पर गए थे

ईरान से इस बार 80 हजार से ज्यादा नागरिक सऊदी हज करने के लिए गए थे. इनमें से कई यात्री लौट आए, लेकिन कई उमराह और अन्य दूसरे कामों के लिए वहीं पर रूके थे.

इसी बीच इजराइल ने ईरान पर अटैक कर दिया, जिसके बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. ईरान और इजराइल के बीच अभी जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं.

सऊदी ने किया था ईरान का सीधा सपोर्ट

सऊदी ने शुक्रवार को इजराइल हमले का विरोध किया था. सऊदी का कहना था कि इजराइल ने ईरान के संप्रुभता पर हमला किया है. सऊदी ने इजराइल पर ईरान को भड़काने का भी आरोप लगा था.

वहीं ईरान के पलटवार के बाद अमेरिका ने संधि के लिए सऊदी से संपर्क साधा है. एक्सियोस के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की है.

ट्रंप ने सऊदी से कहा है कि इस मसले को तुरंत सुलझाने में अमेरिका की मदद करें. ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान के कूटनीतिक रिश्ते बेहतरीन हैं.

इजराइल से टशन के बीच ईरान की ये मदद करेगा सऊदी अरब, किया ऐलान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button