World News: अब जंग खत्म होगी या बहुत लंबी चलेगी, जेलेंस्की के मुलाकात के दौरान बोले ट्रंप – INA NEWS


यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. यह मुलाकात ट्रंप के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन कॉल के कुछ घंटों बाद हुई. मुलाकात से पहले मार ए लागो रिजॉर्ट के बाहर दोनों नेताओं ने मीडिया से बात की. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि अब अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो यह लंबे समय तक चल सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे विश्वास है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस बार शांति को लेकर गंभीर हैं. मुझे लगता है कि बहुत से लोग मारे गए हैं और दोनों राष्ट्रपति समझौता करना चाहते हैं. मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया है और यह सबसे कठिन है. ट्रंप ने कहा कि मैं बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन को फिर से फोन करूंगा और हम बातचीत जारी रखेंगे.
#WATCH | US President Donald Trump says, “…We’re in the final stages of talking. We’re going to see. Otherwise, it’s going to go on for a long time. It’ll either end, or it’s going to go on for a long time, and millions of additional people are going to be killed and nobody pic.twitter.com/nGIERFAKOQ
— ANI (@ANI) December 28, 2025
खबर अपडेट हो रही है…
अब जंग खत्म होगी या बहुत लंबी चलेगी, जेलेंस्की के मुलाकात के दौरान बोले ट्रंप
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









