World News: क्या भारत में खाद की समस्या होगी दूर? चीन के विदेश मंत्री के दौरे से जगी उम्मीद – INA NEWS

World News: क्या भारत में खाद की समस्या होगी दूर? चीन के विदेश मंत्री के दौरे से जगी उम्मीद – INA NEWS

चीन और भारत के बीच पैदा हुए तनाव के बाद एक बार फिर दोनों देशों के रिश्ते पटरी पर आ रहे हैं. चीन और भारत के विदेश मंत्री वांग यी और एस जयशंकर ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान चीन ने भारत की तीन प्रमुख चिंताओं को दूर करने का वादा किया है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के विदेश मंत्री को बताया कि चीन फर्टिलाइजर, दुर्लभ धातु और सुरंग बनाने की मशीनों की सप्लाई का ध्यान रख रहा है.

चीन के विदेश मंत्री ने अपने दौरे के दौरान भारत को फर्टिलाइजर को लेकर मदद करने का वादा किया है. इससे एक उम्मीद जगी है कि क्या भारत की खाद की चिंता दूर होगी. दरअसल, डायमोनियम फॉस्फेट (DAP) एक अहम फर्टिलाइजर होता है. जिसमें फॉस्फोरस होता है, जो फसलों की जड़ और उपरी हिस्से के विकास के शुरुआती चरणों में काफी अहम होता है. किसानों को इस खाद की जरूरत होती है. चीन भारत को DAP का प्रमुख स्पलाइर रहा है, लेकिन हाल ही में उसने इसकी सप्लाई पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे भारत में DAP की कमी हो गई है. हालांकि, अब एक बार फिर चीन ने खाद को लेकर भारत को एक उम्मीद दे दी है.

खबर अभी अपडेट की जा रही है…

क्या भारत में खाद की समस्या होगी दूर? चीन के विदेश मंत्री के दौरे से जगी उम्मीद

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button