वर्ल्ड अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंच गए राष्ट्रपति ट्रम्प: कहा-दुनिया में जन्म के आधार पर नागरिकता देने वाले हम एकमात्र बेवकूफ- INA NEWS

अमेरिका में पहली बार कोई राष्ट्रपति खुद सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पहुंचा। ट्रम्प अपने ही फैसले से जुड़े मामले को देखने कोर्ट गए, जिसमें जन्म से मिलने वाली नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) को सीमित करने की बात है। ट्रम्प काले सूट और लाल टाई में व्हाइट हाउस से मोटरकेड के जरिए कोर्ट पहुंचे और पब्लिक गैलरी की पहली पंक्ति में बैठे। वह करीब एक घंटे तक वहां रहे और सरकार के वकील की दलील पूरी होने के बाद चले गए। सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट मार्शल ने पारंपरिक घोषणा ‘ओयेज! ओयेज! ओयेज!’ (यानि सुनिए!) से की, जिस पर ट्रम्प समेत सभी लोग खड़े हुए। हालांकि, इस ऐतिहासिक मौके के बावजूद चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रम्प की मौजूदगी का कोई खास जिक्र नहीं किया। व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम ही दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं जो ‘बर्थराइट’ सिटिजनशिप की इजाजत देने के लिए इतने मूर्ख हैं।” अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत

इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, घायल व्यक्ति के पैर में चोट आई है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.8 बताई गई थी, जिसे बाद में घटाकर 7.4 कर दिया गया। यह झटका जमीन से करीब 35 किलोमीटर की कम गहराई पर आया, जिसकी वजह से इसका असर ज्यादा महसूस किया गया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब 2 घंटे बाद इसे हटा लिया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह भूकंप देश के पूर्वी हिस्से में नॉर्दर्न मोलुक्का सागर में सुबह करीब 7:48 बजे आया। इसका केंद्र टरनेटे शहर से लगभग 127 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News