Year Ender 2025: तंजानिया से अमेरिका तक… 2025 में इन देशों में बदली सत्ता, जानिए इस साल कितने देशों में हुए चुनाव
Year Ender 2025: ये साल वैश्विक राजनीति के लिए बेहद अहम रहा। साल 2025 के खत्म होने के साथ दुनिया भर में हुए राजनीतिक बदलावों की तस्वीर साफ होने लगी है। इस वर्ष कई देशों में लोकतांत्रिक चुनाव हुए, जबकि कुछ जगहों पर जन आंदोलनों ने सरकारों को सत्ता से बाहर कर दिया। तंजानिया से लेकर अमेरिका तक चुनावी माहौल और सत्ता परिवर्तन चर्चा में रहे।
HighLights
तंजानिया में सामिया हसन की वापसी
नेपाल में Gen-Z आंदोलन से सरकार गिरी
कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में सत्ता परिवर्तन
डिजिटल डेस्क: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही साल 2025 के समाप्त होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। यह वर्ष न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम रहा। कहीं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए तो कहीं भारी विरोध प्रदर्शनों और सत्ता परिवर्तन ने वैश्विक राजनीति की दिशा बदल दी।
साल 2025 में कई देशों में आम चुनाव आयोजित किए गए, जबकि कुछ देशों में जन आंदोलनों के बाद सरकारें गिर गईं। इस लेख में हम आपको बताते हैं कि वर्ष 2025 में दुनिया के किन-किन देशों में चुनाव हुए और वहां क्या बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिले।
अफ्रीकी देश तंजानिया में 20 अक्टूबर 2025 को आम चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों में जीत हासिल कर सामिया सुलुह हसन दूसरी बार देश की राष्ट्रपति बनीं। हालांकि, उनके दोबारा सत्ता में आने के बाद हिंसा भड़कने की खबरें भी सामने आईं, जिनमें लगभग 700 लोगों की मौत का दावा किया गया।
इसी वर्ष नेपाल में जेन-जी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार गिर गई। यह प्रदर्शन सरकार की कथित भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ था। इसके बाद नेपाल में एक नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
कैमरून में भी 2025 में आम चुनाव आयोजित हुए, जहां मौजूदा राष्ट्रपति पॉल बिया ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की। वहीं, कनाडा में हुए संघीय चुनावों में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी को जीत मिली, जिसके बाद वह देश के प्रधानमंत्री बने।
ऑस्ट्रेलिया में मई 2025 में हुए आम चुनावों में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की। इसके बाद एंथनी अल्बनीज ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
यूरोप की बात करें तो जर्मनी में हुए चुनावों में फ्रेडरिक मर्ज के नेतृत्व वाली क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने शानदार जीत हासिल की। वहीं, बेलारूस में साल की शुरुआत में हुए चुनावों में अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की।
मिस्र में 2025 में दो चरणों में चुनाव हुए। पहला चरण 10-11 नवंबर और दूसरा चरण 24-25 नवंबर को आयोजित किया गया। हालांकि, इन चुनावों के नतीजे अब तक घोषित नहीं किए गए हैं।
एशिया में जापान के निचले सदन के लिए जुलाई 2025 में मतदान हुआ, जिसमें सत्तारूढ़ एलडीपी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए शिगेरु इशीबा ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एलडीपी की ही साने ताकाइची को बहुमत के साथ प्रधानमंत्री चुना गया, जो जापान की पहली महिला पीएम बनीं।
नेपाल में जेन-जी के हिंसक प्रदर्शनों के बाद केपी ओली की सरकार गिरा दी गई। इसके बाद सुशीला कार्की ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली। नेपाल में अगले आम चुनाव 5 मार्च को होने हैं।
अमेरिका में भी 2025 एक बड़ा राजनीतिक साल रहा। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार देश की कमान संभाली और 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
Year Ender 2025: तंजानिया से अमेरिका तक… 2025 में इन देशों में बदली सत्ता, जानिए इस साल कितने देशों में हुए चुनाव
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,