यमन के हूती ग्रुप का दावा, चार इजरायली शहरों पर ड्रोन हमले किए
.webp)
सना, 13 अगस्त (.)। यमन के हूती समूह ने बताया है कि इजरायल के शहरों हाइफा, नेगेव, इलियट और बीर शेवा को निशाना बनाकर चार ड्रोन हमले किए गए।
याह्या सरिया, हूती समूह के सैन्य प्रवक्ता, ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित बयान में दावा किया कि छह ड्रोनों से किए गए हमलों ने अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया।
सरिया ने कहा कि ये हमले इजरायल द्वारा नरसंहार, भुखमरी और विस्थापन के माध्यम से फ़िलिस्तीनी हितों को खत्म करने की योजना के जवाब में किए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गाजा पट्टी पर आक्रमण बंद नहीं हो जाता और नाकाबंदी नहीं हट जाती, तब तक इजरायल पर हमले जारी रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, समूह के कथित हमलों के बारे में इजरायल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
अक्टूबर 2023 में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से, हूती समूह ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का हवाला देते हुए इजरायल की ओर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।
अधिकांश प्रक्षेपास्त्रों को रोक दिया गया है या वे अपने लक्ष्य से चूक गए हैं। जवाब में, इजराइल ने यमन में बंदरगाहों और अन्य बुनियादी ढांचे पर कई हमले किए हैं।
इससे पहले शनिवार को, एक सैन्य अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि यमन के सरकारी बलों ने दक्षिणी यमन के धालिया प्रांत में हूती समूह के बड़े हमले को नाकाम कर दिया और इस दौरान तीन हूती आतंकवादियों को मार गिराया।
अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर सिन्हुआ को बताया कि हूतियों ने उत्तरी धालिया के बाब गलाक़ क्षेत्र में सरकारी रक्षात्मक रेखाओं को तोड़ने के प्रयास में भारी गोला-बारूद का इस्तेमाल किया, जिससे समूह और सरकारी बलों के बीच भीषण लड़ाई शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली लड़ाई के बाद हूती अपनी चौकियों की ओर लौटने को मजबूर हो गए, जबकि सरकारी बलों ने अपनी चौकियां बनाए रखीं।
–.
डीकेएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
यमन के हूती ग्रुप का दावा, चार इजरायली शहरों पर ड्रोन हमले किए
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)




