योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री

हरिद्वार, 9 अगस्त (.)। उत्तराखंड में आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भेजी।

उत्तराखंड के धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि फेस-2 से तीन ट्रक राहत सामग्री रवाना की। इन ट्रकों में आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, नमक जैसे जरूरी खाद्य सामान और दवाइयों जैसे रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें शामिल हैं। सभी जरूरी सामान सीधे आपदा प्रभावित गांवों तक पहुंचाई जाएंगी।

बाबा रामदेव ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, धराली में कई परिवार बेघर हो गए हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। हम उनकी जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनकी तकलीफ को कम करने के लिए हर संभव मदद करेंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कोई भी पीड़ित भूखा या बेसहारा न रहे।

रामदेव ने कहा, हर्षिल के इस त्रासदी में जिनका जीवन चला गया है, उसे कोई वापस नहीं कर सकता है। किसी की मां, किसी के बच्चे, और कहीं पूरा का पूरा परिवार इस आपदा में खत्म हो गए। हमें इस आपदा से बहुत ज्यादा प्रभावित 400 से 500 परिवारों के बारे में जानकारी मिली। उन परिवारों के रोजमर्रा के हिसाब से तत्काल आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया, अभी भी रह-रह कर बारिश हो रही है। ऐसे हालात में कुछ परिवारों के लिए सिर ढकने तक को नसीब नहीं होता। ऐसे में उनके लिए हम तिरपाल भी भिजवा रहे हैं। अभी सिर्फ प्रारंभिक तौर पर तीन ट्रक राहत सामग्रियां पहुंचाई गई हैं। बाद में और व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल उत्तरकाशी तक राहत सामग्री को ट्रक से पहुंचाया जाएगा। उसके बाद हेलीकॉप्टर की सहायता से पहुंचाया जाएगा। हालांकि अभी मौसम अभी अनुकूल नहीं है, जिसके कारण इसमें कठिनाई आ रही है। इसलिए छोटे हेलीकॉप्टरों का प्रयोग किया जा रहा है।

–.

एससीएच/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button