' आपको मालूम होना चाहिए दिल के अंदर भी दिमाग होता है', आई लव मोहम्मद विवाद पर बोले आजम खान
.webp)
हमारा चैनल से खास बातचीत में आजम खान से पूछा गया कि जिले बरेली में एक बड़ा विवाद भी हुआ. यहां पर जानेमाने मौलाना है, वहां के तौकीर रजा वो जेल भेजा गया. आई लव मोहम्मद को लेकर एक धार्मिक विषय है. एक कैंपेन चलाया गया. एक स्लोगन के जरिए अलग-अलग जगहों पर रैलियां निकाली गईं. उसको लेकर बगल के जिले बरेली में हिंसा हुई और इस हिंसा में 70 से ज्यादा लोग अब तक गिरफ्तार हुए हैं. कल वहां पर बुलडोजर की भी कारवाई की गई. जो आरोपी हैं कहा गया कि उन्होंने पत्थरबाजी की और कि वैसे कुछ विजुअल्स आए उस दिन लाठी चार्ज भी हुआ. इस पूरे प्रकरण को सर किस तरीके से देखते हैं और क्या कहना चाहेंगे?
दिलों को जोड़ने की जरूरत
इस पर आजम खान ने कहा, ‘देखिए इसकी बहुत तफसील में तो मैं नहीं जाऊंगा. वजह यह है कि मैं आलिम नहीं हूं. लेकिन सहनशीलता बहुत कम हो गई है. हमें उसे बढ़ाने की जरूरत है. यह हमारे घर घरेलू विवाद है. यह तो सब बुलाकर बात कर लेते हैं. बिठाकर बात हो सकती थी. अब भी हो सकती है. दिलों को जोड़ने की जरूरत है. बड़ी नाजुक शय है दिल. और आपको मालूम होना चाहिए दिल के अंदर भी दिमाग होता है.’
खैर यूं ही सही हम बुरे तुम भले
आजम खान ने कहा, ‘नई लेटेस्ट रिसर्च है. दिल के अंदर भी ब्रेन होता है. वो कहती है. ना कि भाई दिल बहुत घबरा रहा है. मेरे दिल ने यह फैसला किया है. तो अब तक साइंस ये कहती थी कि दिल कोई चीज नहीं है. ब्रेन जब उसको मैसेज पहुंचाता है तब दिल काम करता है. नहीं दिल के अंदर भी एक ब्रेन है. इस एहसास को वही ब्रेन बताता है. तब ब्रेन तक जाता है मैसेज. अब दिल में अगर दिमाग रख लेंगे हम सब मसले हल हो जाएंगे. कौन सी बात है? सैकड़ों हजारों साल का इतिहास हमारा सिवई और गुजिया का है. खत्म कर दो गिले.आज मिलकर गले. खैर यूं ही सही हम बुरे तुम भले.
ये भी पढ़ें: जानें क्या होता है रेयर अर्थ, जिसके चलते पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की हुई बेइज्जती
' आपको मालूम होना चाहिए दिल के अंदर भी दिमाग होता है', आई लव मोहम्मद विवाद पर बोले आजम खान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)
.webp)



