National-होटल के कमरे में नहीं दिखती घड़ी? वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे – #INA

जब भी हम किसी होटल में रुकते हैं, तो सबसे पहले कमरे की सुविधाएं देखते हैं—बेड की क्वालिटी, साफ-सफाई, टीवी, टेलीफोन, मिनरल वॉटर, वाई-फाई जैसी चीजें हमारी नजर में रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर होटलों के कमरों में घड़ी नहीं होती? न दीवार पर, न साइड टेबल पर—समय बताने वाला ये अहम उपकरण जानबूझकर वहां से गायब रहता है। ये कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि होटल इंडस्ट्री की एक सोच-समझकर बनाई गई रणनीति है। दरअसल, इसके पीछे मकसद है आपको समय के दबाव से दूर रखना ताकि आप पूरी तरह से रिलैक्स महसूस कर सकें।
होटल चाहती है कि आप कुछ पल घड़ी की टिक-टिक से आजाद होकर सिर्फ सुकून में जिएं। यही वजह है कि घड़ी की गैरमौजूदगी, उनके “रिलेक्स और चिल मोड” को और बेहतर तरीके से परिभाषित करती है।
घड़ी नहीं, ताकि आप ‘समय’ से आजाद रहें
होटल का उद्देश्य केवल रात बिताने की जगह देना नहीं, बल्कि आपको एक रिलेक्स और स्ट्रेस-फ्री माहौल देना होता है। अगर कमरे में घड़ी होगी, तो लोग हर थोड़ी देर में समय देखने लगते हैं – ये आदत टेंशन और घबराहट को जन्म देती है। इसलिए घड़ी हटाकर होटल वाले चाहते हैं कि मेहमान समय की चिंता छोड़कर आराम महसूस करें।
बार-बार समय देखना बिगाड़ सकता है छुट्टियों का मूड
कई बार ऐसा होता है कि छुट्टियों के दौरान भी लोग जल्दबाजी में रहते हैं। कमरे में बार-बार घड़ी देखने से ऐसा महसूस होता है कि कहीं कुछ छूट न जाए, कहीं लेट न हो जाएं। होटल चाहते हैं कि आप उस भागदौड़ से बाहर निकलें और प्रेजेट मोमेंट का मजा लें।
मनोवैज्ञानिक पहलू
मनोविज्ञान भी यही कहता है कि जब आप समय से कटकर रहते हैं, तो दिमाग ज्यादा शांत और सकारात्मक रहता है। घड़ी नहीं होने से टाइमलेस एंबियंस बनता है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। होटल के कमरे का ये डिजाइन आपको एक माइंडफुल और आरामदायक अनुभव देने में मदद करता है।
होटल सिर्फ सुविधा नहीं, सुकून भी बेचते हैं
घड़ी को हटाना इस बात का संकेत है कि होटल मालिक सिर्फ एक कमरा नहीं, बल्कि एक अनुभव बेच रहे हैं। वो चाहते हैं कि आप घड़ी की टिक-टिक से दूर, जिंदगी की धीमी रफ्तार को अपनाएं और सुकून के उन पलों को जिएं जिन्हें आप रोजमर्रा की दौड़ में मिस कर देते हैं।
होटल में रुकते समय इन जरूरी बातों का भी रखें ध्यान
होटल पहले से ऑनलाइन बुक करें ताकि वहां जाकर भागदौड़ न करनी पड़े।
ID प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड) साथ रखें, यह चेक-इन के समय जरूरी होता है।
रूम में घुसते ही ताले, खिड़कियां और टॉयलेट की सफाई जांच लें।
Wi-Fi, ब्रेकफास्ट और हाउसकीपिंग सर्विस की टाइमिंग पहले ही पूछ लें।
कीमती सामान तिजोरी में रखें या हमेशा साथ रखें।
चेक-आउट के समय बिल को ध्यान से देखें, कहीं कोई एक्स्ट्रा चार्ज न जुड़ा हो।
आस-पास के मेडिकल स्टोर, एटीएम और टूरिस्ट स्पॉट की जानकारी रिसेप्शन से लें।
अगली बार जब होटल जाएं, तो घड़ी को ढूंढिए मत!
अब जब आप अगली बार किसी होटल में ठहरें और कमरे में घड़ी न मिले, तो चौंकिए नहीं। ये होटल की तरफ से आपको ‘टाइम आउट’ देने की एक खूबसूरत कोशिश है – ताकि आप खुद से जुड़ें, रुकें, और सुकून से जिएं।
Honeymoon Destination: कितनी खौफनाक है ये खूबसूरत जगह…जहां हुई राजा की हत्या, हनीमून कपल्स नहीं लें टेंशन, जानें बेस्ट ऑप्शन्स
होटल के कमरे में नहीं दिखती घड़ी? वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








