यूपी – Hardoi: अखिलेश बोले- पीडीए की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा ने दिया बंटोगे तो कटोगे जैसा नारा – INA

Table of Contents

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पीडीए की ताकत लगातार बढ़ रही है और इससे घबराकर भाजपा बंटोगे तो कटोगे जैसे नारे दे रही है। उन्होंने उपचुनाव में सभी नौ सीटें जीतने का दावा किया। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी के दिवंगत पुत्र और पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने बुधवार को हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव ने तीखे तेवर दिखाए।

बंटोगे तो कटोगे नारे पर अखिलेश ने कहा कि राजनीतिक इतिहास में अब तक का सबसे खराब नारा यही है। ऐसा नारा किसी पार्टी ने नहीं दिया होगा। यह लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। अयोध्या की एक सीट पर उपचुनाव न होने पर कहा कि हार के अपमान से बचने के लिए उपचुनाव टाला गया है। आंतरिक सर्वे में भाजपा को पता चला कि जीत नहीं होगी, इसलिए उपचुनाव ही टाल दिया।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस मनमानी कर रही है। इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। जौनपुर में खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। इससे पहले जौनपुर में पुजारी यादव की हत्या हुई थी और बिंद परिवार के एक युवक को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया था। लखनऊ में मोहित पांडेय की हत्या पुलिस ने पीट-पीटकर कर दी थी। कानून व्यवस्था कैसी है यह अब किसी से छिपा नहीं है।


केशव का नाम लिए बिना बताया गैप फिलर
केशव प्रसाद मौर्य के बयान 2027 छोड़ो 2047 तक में सपा नहीं आएगी पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का सामना मुख्यमंत्री नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इसी तरह के कुछ लोग रखे जाते हैं और . कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सर्कस कम हो गए वरना सर्कस में भी कुछ लोग गैप फिलर के तौर पर रखे जाते थे। यह भी कुछ उसी तरह के हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News