वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात में हुई।
जैतपुरा थाना क्षेत्र के कच्ची बाग इलाके की रहने वाली महिला के पति ने दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची दशाश्वमेध पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कच्चीबाग निवासी बुनकर मोहम्मद अली की पत्नी निशी इलाही (28) के कंधे और सीने के बीच में बाएं तरफ गोली लगी है। बताया जा रहा है कि निशी इलाही के भाई की पिस्टल से गोली चली थी।
निशी के भाई के बेटे के खतना का कार्यक्रम था। परिजन घटना को छिपाते हुए शव लेकर कच्चीबाग चले गए थे। सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई।
Tach – सावधान! सिर्फ एक फोटो से खुल सकता है आपका Android फोन, फेस लॉक में आ रही है गड़बड़ी
10 minutes ago
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका 250वीं वर्षगांठ पर ट्रम्प की तस्वीर वाले पासपोर्ट जारी करेगा, इस गर्मियों से शुरुआत- INA NEWS
10 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिट्रीट में खुमानी का पौधा लगाया:व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया, कल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी; दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी- INA NEWS
13 minutes ago
World News: क्या होर्मुज़ नाकाबंदी के बीच रूस ईरान के लिए आर्थिक जीवन रेखा के रूप में काम कर सकता है? – INA NEWS
36 minutes ago
World News: ओपेक के गौरवशाली दिन लंबे हो गए – अफशीन रतनसी (वीडियो) – INA NEWS
38 minutes ago
Sport : 'हमेशा की तरह हमारा काम…', वैभव और यशस्वी को लेकर रियान पराग ने दिया दिल जीतने वाला बयान #INA