अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को भेजा गया गौशाला

जिला चंदौली ब्यूरो चीफ अशोक कुमार जायसवाल

डीडीयू नगर।रेलवे कॉलोनियों में छूट्टा घूम रहे पशुओं के खिलाफ आरपीएफ ने गोरक्षा वाहिनी के साथ मिलकर अभियान चलाया। नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से पूरे इलाके में भ्रमण कर छुट्टा छह गोवंश को बरामद किया। पशुओं को अलीनगर स्थित गोशाला में भेजा गया। गोपालकों को चेतावनी दी कि गई कि छूट्टा पशुओं को छोड़ने वाले गोपालकोे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

रेलवे कॉलोनियों के आस पास बड़ी संख्या में लोग गाय भैंस का पालन करते हैं। अक्सर वे गाय को चरने के लिए रेलवे कॉलोनी में छोड़ देते हैं। छुट्टा पशु लोको कॉलोनी आरपीएफ बैरक, लोको मंडलीय अस्पताल, रनिंग रूम सहित अन्य प्रतिष्ठानों में घुस जाती है। छुट्टा पशुओं के घूमने से कार्य प्रभावित होता है। वहीं रेल परिसर में गंदगी होती है। यही नहीं पशुओं के जीवन पर भी खतरा होता है। इसको देखते हुए आरीपएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद मंगलवार को गोरक्षरा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल , मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी , के साथ मिलकर पालिका अधिकारियों के साथ अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा। अभियान के दौरान गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, मौके पर गौ रक्षा वाहिनी प्रभारी प्रिन्स जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव पटेल मंडल सचिव संजय यादव, जिला सचिव प्रभात , नगर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जायसवाल , सिंटू सिंह , विष्णुकांत उपाध्याय , नितेंद्र सिंह , मुन्ना शर्मा , दिनेश उपाध्याय , विक्की सोनी , अशोक कुमार , गौ सेवक आदि रहे।

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News