Sport : रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ऑरेन्ज कैप, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज बनाने होंगे सिर्फ इतने रन #INA

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में रनों की झमाझम बारिश हो रही है. बल्लेबाज छक्के-चौकों की झड़ी लगाकर खूब रन बटोर रहे हैं. अस बीच ऑरेन्ज कैप की रेस भी काफी रोमांचक हो चली है, जिसमें फिलहाल 22 साल के समीर रिजवी टॉप पर हैं. मगर, वह कितने वक्त तक टॉप पर रहेंगे इसका फैसला आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ ही हो जाएगा. मगर, रोहित शर्मा के पास मौका है कि वह ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर सकते हैं, क्योंकि वह समीर से ज्यादा पीछे नहीं हैं…

समीर रिजवी के पास है अभी ऑरेन्ज कैप

मौजूदा समय में IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं 22 साल के समीर रिजवी. दिल्ली कैपिटल्स के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन तहलका मचा रखा है. उन्होंने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 11 छक्के निकले. रिजवी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी.

Rohit Sharma के पास है ऑरेन्ज कैप अपने नाम करने का मौका

मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा यदि आज राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जाने वाले मैच में 48 रन बना लेते हैं, तो ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर लेंगे. असल में, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. हिटमैन ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 56.50 के औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए हैं और 7 छक्के लगाए हैं. ऐसे में वह यदि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48 रन बना लेते हैं, तो उनके 161 रन हो जाएंगे और ऑरेन्ज कैप उनके पास आ जाएगी.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा है हिटमैन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के सामने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में उन्होंने 126.05 की स्ट्राइक रेट और 20.69 के औसत से 600 रन बनाए हैं. आरआर के खिलाफ रोहित ने 3 अर्धशतक लगाए हैं और वह 4 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट भी हुए हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि Rohit Sharma आज राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर पाते हैं या नहीं.

IPL 2026 में अब तक ऐसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया था. Rohit Sharma ने उस मैच में 38 गेंद पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी. रोहित ने लगभग 206 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 चौका और 6 छक्के लगाए थे. वहीं रयान रिकल्टन ने भी 53 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन फिर दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया था. इस मैच में रोहित 35 रन बनाए थे. 

ये भी पढ़ें: RR VS MI Match Preview: पिच, वेदर, पॉसिबल प्लेइंग-11, लाइव स्ट्रीमिंग… यहां मिलेगी राजस्थान-मुंबई के मैच से जुड़ी हर जानकारी

रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ऑरेन्ज कैप, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज बनाने होंगे सिर्फ इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button